{"_id":"60198a74abe4d3303f0992d3","slug":"samyukt-kisan-morcha-said-30-farmers-still-missing-after-tractor-parade-yet","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर परेड के बाद से 30 किसान अब भी लापता, संयुक्त किसान मोर्चे ने की न्यायिक जांच की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर परेड के बाद से 30 किसान अब भी लापता, संयुक्त किसान मोर्चे ने की न्यायिक जांच की मांग
Tue, 02 Feb 2021 10:53 PM IST
ajay kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:53 PM IST
सार
- संयुक्त किसान मोर्चा की लीगल कमेटी पहुंची दिल्ली सरकार के पास
- 115 किसानों की सूची मिली, करीब 30 किसान और युवा अभी लापता
- दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने हर संभव मदद का आश्वासन दिया
विज्ञापन
संयुक्त किसान मोर्चा।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्रैक्टर परेड के बाद से लापता किसानों को तलाशने के लिए संयुक्त किसान मोर्चा की लीगल कमेटी ने काम शुरू कर दिया है। कमेटी ने सबसे पहले दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और गृह मंत्री सत्येंद्र जैन से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और पूरे प्रकरण में सच सामने लाने के लिए न्यायिक जांच की मांग उठाई।
विज्ञापन
किसान नेताओं ने कहा कि उन्हें अभी केवल 115 किसानों की सूची मिली है और करीब 30 किसान लापता हैं। लीगत कमेटी संयोजक प्रेम सिंह पंघू, रविंद्र कौर, कमलजीत सिंह, हरपाल सिंह, विकास इस्सर, इंद्रजीत सिंह, राजेंद्र सिंह दीप सिंह वाला ने बताया कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री से मिले हैं और उन्हें जांच का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा है कि जितने भी विभाग दिल्ली सरकार के अधीन हैं, वहां किसानों को पूरी मदद दी जाएगी। साथ ही केंद्र के अधीन विभागों से मदद के लिए दिल्ली सरकार एलजी के माध्यम से पत्र व्यवहार करेगी। साथ ही दिल्ली के सीएम ने कहा कि जेल विभाग दिल्ली सरकार के अधीन आता है, ऐसे में वह सुबह ही मामले का रिव्यू कराएंगे।
विज्ञापन
कमेटी ने कहा कि जितने किसान और युवा अभी लापता हैं, उनका पता लगाया जा रहा है। इसके अलावा लापता वाहनों की तलाश भी कर रहे हैं। अगर कोई व्यक्ति घर नहीं पहुंचा है तो उसके परिजन कमेटी को सूचित करें। संयुक्त किसान मोर्चा ने कुंडली बार्डर पर एक हेल्प डेस्क बनाया है, यहां पूरा दिन कोई भी जानकारी ले सकता है।