{"_id":"652d9350762085430f0ce2d0","slug":"sampled-kaju-katli-barfi-buckwheat-flour-and-amaranth-laddu-sonipat-news-c-197-1-snp1003-7876-2023-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: काजू कतली बर्फी, कुट्टू के आटे और चौलाई के लड्डू के नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: काजू कतली बर्फी, कुट्टू के आटे और चौलाई के लड्डू के नमूने लिए
Tue, 17 Oct 2023 01:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:17 AM IST
विज्ञापन
फोटो 33. सोनीपत में एक दुकान से नमूने भरते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र। स्रोत: औषधि प्
सोनीपत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने सोमवार को किराने व मिठाई की दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की। मिलावटखोरी रोकने के लिए टीम की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार जिवेंद्र मलिक की देखरेख में काजू कतली बर्फी, कुट्टू के आटे व चौलाई के लड्डू के नमूने भरे। इन नमूनों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा। वहां से रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट तहसीलदार के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र ने सबसे पहले कच्चे क्वार्टर बाजार के पास आरके स्वीट्स पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दुकान से काजू कतली बर्फी का नमूना भरा। इस दौरान उन्होंने दुकान में सफाई व्यवस्था की जांच की। उनके साथ सहायक दीपक कौशिक भी मौजूद रहे। इसके बाद टीम गुड़ मंडी में पहुंची और किराने की दुकानों पर छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने वहां से कुट्टू के आटे व चौलाई के लड्डू के नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने कहा कि खराब गुणवत्ता का सामान प्रयोग करने वालों के खिलाफ खाद्य सामग्री एक्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।