फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Samagam started with Sudiksha Maharaj's message to humanity

सुदीक्षा महाराज के मानवता के नाम संदेश से हुआ समागम शुरू

Sat, 27 Nov 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Samagam started with Sudiksha Maharaj's message to humanity
वार्षिक निरंकारी संत समागम व्यवस्थाओं को लेकर जानकारी देतीं मिशन की मेंबर इंचार्ज राजकुमारी। स - फोटो : Sonipat
संत निरंकारी मिशन का वार्षिक निरंकारी संत समागम का शनिवार को भव्य शुभारंभ हुआ। वर्चुअल माध्यम से सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज ने समागम का विधिवत उद्घाटन कर अपने मानवता के नाम संदेश दिया। पहले दिन समागम स्थल से वर्चुअल निरंकारी प्रदर्शनी का भी प्रसारण किया गया। प्रदर्शनी में मिशन के इतिहास व सद्गुरु की कल्याण यात्राओं व अन्य गतिविधियों को मॉडल व चित्रों से दर्शाया गया। प्रदर्शनी में विश्वास, भक्ति, आनंद विषय पर आधारित लघुनाटिका भी प्रस्तुत की गई। समागम में वार्षिक स्मारिका भी प्रकाशित की गई, जिसे विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित किया गया है।
विज्ञापन

संत निरंकारी मिशन की मेंबर इंचार्ज प्रेस एंड प्रचार राजकुमारी, को ऑर्डिनेटर परिमल सिंह, विवेक मोजी, राकेश मुटरेजा ने प्रेसवार्ता करते हुए समागम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन रविवार को सेवादल रैली में सेवादल के 100 भाई व 100 बहनें सम्मिलित होंगी। तीसरे दिन एक बहुभाषीय कवि सम्मेलन होगा, जिसमें कवि सज्जन, विभिन्न भाषाओं में भावनाओं को व्यक्त करेंगे। अंत में सद्गुरु माता सुदीक्षा महाराज के दिव्य प्रवचनों के साथ समागम का समापन होगा। तीनों दिन समागम का प्रसारण मिशन की वेबसाइट पर होगा।
विज्ञापन

चार कोविड केयर सेंटर भी स्थापित
मिशन के मीडिया सेल के को ऑर्डिनेटर परिमल सिंह ने बताया कि समागम स्थल पर मौजूद रहने वाले प्रतिभागियों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए निशुल्क डिस्पेंसरी बनाई गई है। इसके अलावा 4 कोविड केयर सेंटर, फिजियोथैरेपी, ओपीडी, एंबुलेंस आदि की व्यवस्था भी समगम स्थल पर की गई है। इसके अलावा समागम स्थल पर सफाई व्यवस्था का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed