{"_id":"66d0c822c9488a32a60d55a4","slug":"samadhan-camp-instructions-for-quick-resolution-of-pending-complaints-sonipat-news-c-197-1-snp1008-123694-2024-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाधान शिविर : लंबित शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाधान शिविर : लंबित शिकायतों का जल्द समाधान करने के निर्देश
Fri, 30 Aug 2024 12:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 30 Aug 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के लघु सचिवालय में समाधान शिविर के दौरान लोगों की शिकायत सुनते उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार।
सोनीपत। लघु सचिवालय में लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए शिविर में वीरवार को 33 शिकायतें पहुंची। उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने संबंधित अधिकारियों को बुलाकर शिकायतों का समाधान करवाने के निर्देश दिए।
उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि समाधान शिविर में आने वाली हर शिकायत को अधिकारी पोर्टल पर अपलोड कर रहे हैं। साथ ही समस्या की वर्तमान स्थिति भी पोर्टल पर अपडेट की जा रही है। जो शिकायत लंबित हैं, उनका भी समाधान जल्द सुनिश्चित किया जाएगा। डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि शिविर में 10 जून से 29 अगस्त तक कुल 5960 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, इनमें से 4878 का समाधान किया जा चुका है। इसके अलावा 163 शिकायतों को रिजेक्ट व 919 को समाधान के लिए संबंधित विभागों के पास भेजा गया है। शिविर में अधिकतर शिकायतें परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित पहुंच रही हैं।