{"_id":"68b4aa55706ac49bdf0f88bb","slug":"sam-manekshaw-group-of-girl-students-won-dhyan-chand-trophy-in-national-sports-day-celebration-sonipat-news-c-197-1-snp1008-141539-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में छात्राओं के सैम मानेकशॉ समूह ने जीती ध्यानचंद ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में छात्राओं के सैम मानेकशॉ समूह ने जीती ध्यानचंद ट्रॉफी
Mon, 01 Sep 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 01 Sep 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
फोटो 18- सोनीपत के जीवीएम कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारो
सोनीपत। जीवीएम कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में हर गली हर मैदान खेले सारा हिंदुस्तान, खेले भी खिले भी थीम पर आयोजित तीन दिवसीय समारोह का रविवार को समापन किया गया। खेलों में छात्राओं के सैम मानेकशॉ समूह ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मेजर ध्यानचंद ट्रॉफी जीती।
इससे पहले संस्था के प्रधान डाॅ. ओपी परुथी व प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन कर छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह ने बताया कि फिट इंडिया-ध्यानचंद अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में 29 से 31 अगस्त तक राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
प्रधान डाॅ. ओपी परुथी ने कहा कि आज के दौर में खेलों में स्वर्णिम कॅरिअर निर्माण की अपार संभावनाएं हैं। सरकार ने बेहतरीन खेल नीति लागू कर नकद पुरस्कारों के साथ खिलाड़ियों के लिए नौकरी का प्रावधान भी किया है। छात्राओं को पढ़ाई के साथ खेलों में भी अवश्य भाग लेना चाहिए।
विज्ञापन
महाविद्यालय प्रबंधन खिलाड़ियों की हरसंभव मदद व प्रोत्साहन के लिए तैयार है। प्राचार्य डाॅ. मंजुला स्पाह, खेल समिति की संयोजक अन्नु दहिया, लेफ्टिनेंट प्रियंका ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के अंतिम दिन खेलों का परिणाम घोषित कर विजेता छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
प्रतियोगिताओं का परिणाम
- फर्राटा दौड़ (100 मीटर) में सुमन प्रथम, तिलक्षा द्वितीय, अन्नु तृतीय रहीं।
- टेबल टेनिस में कोमल प्रथम, सुरुचि द्वितीय, तन्नु तृतीय रहीं।
- शतरंज स्पर्धा में तनीषा प्रथम, जया द्वितीय, कोमल तृतीय रहीं।
- रस्साकशी में सैम मानेकशॉ समूह विजेता व ध्यानचंद समूह को उप-विजेता का खिताब मिला।
- रूमाल झपट्टा प्रतियोगिता में रानी लक्ष्मीबाई समूह विजेता, सैम मानेकशॉ समूह उप विजेता रहा।
- खो-खो में सैम मानेकशॉ समूह विजेता व रानी लक्ष्मीबाई समूह को उप विजेता के पुरस्कार से नवाजा गया।