फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Saint Kabir Das used to blow the trumpet of human unity: Satpal Brahmachari

मानवीय एकता का शंखनाद करते थे संत कबीर दास : सतपाल ब्रह्मचारी

Sat, 22 Jun 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 22 Jun 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Saint Kabir Das used to blow the trumpet of human unity: Satpal Brahmachari
फोटो 39. सोनीपत के मुरथल रोड पर आयोजित समारोह में संत कबीरदास की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन
सोनीपत। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि संत गुरु कबीरदास 15वीं सदी के रहस्यवादी कवि व संत थे। वह संकीर्ण मानसिकता की दीवार तोड़कर, वैचारिक उदारता के साथ विश्व बंंधुत्व की भावना से ओत-प्रोत होकर मानवीय एकता का शंखनाद करते थे। उनके संदेश वर्ग विशेष और समाज विशेष के लिए नहीं है, बल्कि मानवता की चादर ओढ़ने वाले उन सभी लोगों के लिए है जो भेदभाव विहीन समाज की स्थापना चाहते हैं।
विज्ञापन

सांसद सतपाल ब्रह्मचारी शनिवार शाम को मुरथल रोड स्थित निजी गार्डन में आयोजित संत कबीरदास जयंती समारोह में क्षेत्रवासियों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक सुरेंद्र पंवार ने की। उन्होंने संत कबीरदास ने हमेशा इंसानियत को सर्वोपरि समझा। संत कबीरदास जी ने उस समय सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई, जब समाज सैकड़ों कुरीतियों की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था। उनका मानना था कि इंसान जाति, धर्म, वर्ण या वर्ग से नहीं बल्कि अपने गुणों से बनता है।
विज्ञापन

उन्होंने मानव धर्म की रक्षा के लिए कार्य किया, आडम्बर, अंधविश्वास, धर्म परिवर्तन, मूर्ति पूजा का कड़ा विरोध किया। इस दौरान पूर्व विधायक पदम दहिया, सुरेंद्र छिक्कारा, निगम पार्षद सुरेंद्र नैय्यर, मोनिका नागर, नीतू दयिहा, बिजेंद्र मलिक, सूर्या दहिया, नवीन, कुलदीप खासा, अनिल नागर, आरके पोरिया, भलेराम जांगड़ा, पवन गर्ग, राजकुमार कटारिया, दयानंद वाल्मीकि, पूर्व पार्षद संजय भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed