फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Safety worker dies in factory accident

फैक्टरी में हादसे में सुरक्षाकर्मी की मौत

Wed, 13 Jul 2022 12:54 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
Safety worker dies in factory accident
गन्नौर। बादशाही रोड स्थित कैंपस फैक्टरी में ट्रक को पीछे करते समय दो ट्रकों के बीच में कुचलने से एक सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद गन्नौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव तेवड़ी निवासी प्रवीण ने बताया कि उसका भाई नवीन (23) बादशाही रोड स्थित कैंपस फैक्टरी में सुरक्षाकर्मी था। सोमवार शाम नवीन फैक्टरी में ड्यूटी पर गया था। मंगलवार को उन्हें सूचना मिली कि फैक्टरी के अंदर हुए हादसे में उसके भाई नवीन की मौत हो गई है। सूचना पाकर वह परिवार के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचा तो उन्हें पता चला कि फैक्टरी के अंदर एक ट्रक को धक्का देकर स्टार्ट करने के लिए दूसरे ट्रक को टोचन करवाया जाना था। उसका भाई नवीन दोनों ट्रकों को टोचन करने के लिए लोहे की पाइप लेकर खड़ा था। इस दौरान ट्रक के चालक ने बगैर हार्न बजाए व बगैर आवाज लगाए अचानक ट्रक को पीछे (बैक) कर दिया। जिससे ट्रक के पीछे खड़ा उसका भाई नवीन दोनों ट्रकों की चपेट में आ गया। हादसे में उसके भाई को गंभीर चोटें आई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि यह हादसा ट्रक चालक की लापरवाही की वजह से हुआ है। थाना गन्नौर पुलिस ने प्रवीण की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed