फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Safe India Foundation will honour those doing social work

Sonipat News: सामाजिक कार्य करने वालों को सेफ इंडिया फाउंडेशन करेगा सम्मानित

Mon, 30 Mar 2026 04:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 04:50 PM IST
विज्ञापन
Safe India Foundation will honour those doing social work
सोनीपत। जनहित और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सेफ इंडिया फाउंडेशन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। संस्था के प्रधान संजय सिंगला ने बताया कि जल्द ही स्वर्णप्रस्थ गौरव सम्मान की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को पहचान देना है जिन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, नेत्रदान, महिला सशक्तीकरण, युवा उत्थान, खेल, संस्कृति, प्रशासनिक सेवा या अन्य किसी क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

सोमवार को संस्था के पदाधिकारियों के साथ बैठक के यह निर्णय लिया गया कि यह सम्मान प्रतिवर्ष प्रदान किया जाएगा। चयनित व्यक्तियों को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न आदि दिया जाएगा। समाज में इस तरह के उत्कृष्ट कार्य करने वालों की पहचान के लिए एक कमेटी गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों से भी ऐसे व्यक्तियों के नाम मांगे गए हैं। उन्होंने कहा कि इसका उद्देश्य समाज के लोगों को जनसेवा के लिए प्रेरित करना है ताकि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed