{"_id":"6668e78a386b1979280ce024","slug":"safai-karamcharis-warned-of-stopping-work-if-arrears-are-not-paid-sonipat-news-c-197-1-snp1003-119524-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सफाईकर्मियों ने एरियर नहीं देने पर दी काम बंद करने की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सफाईकर्मियों ने एरियर नहीं देने पर दी काम बंद करने की चेतावनी
Wed, 12 Jun 2024 05:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 12 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
खरखौदा। नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को उनका एरियर नहीं मिल पा रहा है, इसकी मांग को लेकर वह बार-बार अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहे हैं। लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। सफाई कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उनकी सुनवाई नहीं हुई तो वह काम बंद कर कार्यालय के गेट पर बैठ जाएंगे।
नगरपालिका के अधीन 21 सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं, जिन्हें लंबे समय से की जा रही मांग के बावजूद उनका एरियर नहीं मिल रहा है। उनका कहना है कि कई महीने से वह अधिकारियों के पास चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो रही है। उनकी मांग है कि उन्हें जल्द एरियर दिया जाए, उनका करीब 60 हजार रुपये एरियर बनता है। नगरपालिका के अधिकारी इसे मुहैया करवाने के लिए गंभीर नहीं है।