फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   RWA inspected the issues at Divine City.

Sonipat News: आरडब्ल्यूए ने डिवाइन सिटी की समस्याओं का किया निरीक्षण

Thu, 16 Jul 2026 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
RWA inspected the issues at Divine City.
गन्नौर। डिवाइन सिटी की चहारदीवारी का निर्माण इसी सप्ताह शुरू होगा जबकि खराब और असुरक्षित बिजली व मीटर पैनलों को भी जल्द बदला जाएगा। यह निर्णय बुधवार को डिवाइन सिटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन (आरडब्ल्यूए) और डिवाइन सिटी के प्रबंध निदेशक सतीश लूथरा की ओर से किए गए संयुक्त निरीक्षण के बाद लिया गया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान सतीश लूथरा ने आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बृजेश गुलिया और अन्य पदाधिकारियों के साथ कॉलोनी में घूमकर चहारदीवारी, बिजली व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बिजली पैनलों की बदहाल और असुरक्षित स्थिति पर उन्होंने संबंधित जिम्मेदार व्यक्ति को फटकार लगाते हुए लापरवाही तत्काल दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

आरडब्ल्यूए अध्यक्ष बृजेश गुलिया ने कहा कि निरीक्षण के दौरान दिए गए सभी आश्वासनों के क्रियान्वयन पर लगातार नजर रखी जाएगी। यदि तय समय में काम शुरू नहीं हुए तो निवासियों के हित में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article