फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rule 134A: Then extended date, now the result of evaluation test will be released on 15

नियम 134ए : फिर बढ़ाई तिथि, अब मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम 15 को होगा जारी

Tue, 14 Dec 2021 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Then extended date, now the result of evaluation test will be released on 15
सोनीपत। नियम 134ए के तहत 5 दिसंबर को हुई मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम जानने के लिए अभिभावकों का इंतजार बढ़ता जा रहा है। पूर्व निर्धारित शेड्यूल के अनुसार सोमवार को परीक्षा परिणाम को जानने के लिए अभिभावक सुबह मॉडल टाउन स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां पता लगा कि अब 15 दिसंबर को परिणाम जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग द्वारा बार-बार बढ़ाई जा रही तारीख से अभिभावकों में रोष बना रहा।
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत जिले के निजी स्कूलों में निर्धारित 13199 सीटों पर आनलाइन आवेदन मांगे गए थे। शैक्षणिक सत्र के बीच में शुरू हुई नियम 134ए की आवेदन प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाने के बावजूद आवेदन करने में विद्यार्थियों ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। यही कारण था कि निर्धारित तिथि तक महज 4615 आवेदन ही प्राप्त हुए थे। इनमें से 254 आवेदन अधूरे थे, जबकि 29 विद्यार्थियों के आवेदन को रद्द कर दिया गया था। जबकि 720 विद्यार्थियों ने पिछली कक्षा सरकारी विद्यालय से पास की थी, जिस कारण उन्हें मूल्यांकन परीक्षा में शामिल नहीं किया गया। मूल्यांकन परीक्षा में केवल 3612 विद्यार्थी शामिल हुए। इसमेें 2153 विद्यार्थी अकेले सोनीपत ब्लाक के रहे। 5 दिसंबर को हुई मूल्यांकन परीक्षा में 3302 विद्यार्थी शामिल हुए थे। कई दिन से परिणाम आने के कयास लगाए जा रहे थे। जिसके बाद विभाग की ओर से 13 दिसंबर को परीक्षा परिणाम आने की बात कही गई थी, लेकिन अब किन्हीं कारणों से परीक्षा परिणाम स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

मैसेज न आने पर पहुंचे बीईओ कार्यालय, चस्पा मिला नोटिस
सोमवार को जारी होने वाले परीक्षा परिणाम से संबंधित किसी प्रकार का संदेश मोबाइल पर न आने के बाद अभिभावक बीईओ कार्यालय पहुंचे। जहां नोटिस चस्पा मिला कि मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम अब 15 दिसंबर को जारी होगा। अभिभावकों का कहना है कि बार-बार तारीख बढ़ाने की बजाए एक बार ही निर्धारित तिथि बता दें तो उन्हें इस प्रकार भागदौड़ ना करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर फर्जी लिस्ट से असमंजस में रहे अभिभावक
सोमवार को सोशल मीडिया पर मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम जारी होने की फर्जी सूचना चलने के साथ ही गलत सूची भी अपलोड की गई थी। इसके बाद अभिभावक असमंजस में रहे। इसका पता लगाने के लिए बीईओ कार्यालय पहुंचे, जहां शिक्षा अधिकारियों ने कहा कि डाली गई सूची गलत है। गलत संदेशों के बहकावे में आने से बचें। अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा का परिणाम पंजीकृत मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।

वर्जन
नियम 134ए के तहत हुई मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम अभी जारी नहीं हुआ है। जो सूची वायरल हो रही है वह फर्जी है। परिणाम 15 दिसंबर को जारी होगा। ऑनलाइन आवेदन करते समय जो मोबाइल नंबर दिया था, उसी पर संदेश मिलेगा। स्कूल अलॉटमेंट भी उसी दिन किए जाएंगे।
- मनोज वर्मा, प्रभारी, नियम 134ए, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed