फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rule 134A : Students of Sonipat block are ahead in applying

नियम 134ए : आवेदन करने में सोनीपत ब्लॉक के विद्यार्थी रहे आगे, मूल्याकंन परीक्षा के लिए बनाए 13 परीक्षा केंद्र

Sat, 27 Nov 2021 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Rule 134A : Students of Sonipat block are ahead in applying
नियम 134ए के तहत चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। शैक्षणिक सत्र के बीच में शुरू हुई नियम 134ए की आवेदन प्रक्रिया के प्रति विद्यार्थियों में कम रुझान देखने को मिला। जिले में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों में सोनीपत ब्लॉक के विद्यार्थी आगे रहे। यहां 4116 सीटों के लिए 2153 विद्यार्थी मूल्यांकन परीक्षा देंगे। अन्य किसी भी ब्लॉक में मूल्यांकन परीक्षा में शामिल होने वाले रजिस्टर्ड विद्यार्थियों की संख्या 415 से अधिक नहीं है।
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत निर्धारित तिथि तक 13199 सीटों के लिए 4615 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 254 आवेदन अधूरे रहे, वहीं 29 विद्यार्थियों के आवेदन को रद्द कर दिया गया। इनमें 720 विद्यार्थी ऐसे रहे, जिन्होंने पिछली कक्षा सरकारी विद्यालय से पास की है। ऐसे मेें इन विद्यार्थियों की मूल्यांकन परीक्षा नहीं ली जाएगी। 5 दिसंबर को होने वाली मूल्यांकन परीक्षा में 3612 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिले में बनाए 13 परीक्षा केंद्र
मूल्यांकन परीक्षा के लिए जिले में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सोनीपत ब्लॉक में रजिस्टर्ड विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण यहां सात केंद्र बनाए गए हैं। इनमें दूसरी से सातवीं कक्षा तक हर कक्षा के लिए अलग-अलग केंद्र बनाए गए हैं। 8वीं व 9वीं कक्षा के लिए एक केंद्र बनाया गया है। अन्य सभी ब्लॉक में मूल्यांकन परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण एक-एक केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
किस ब्लॉक में कितने विद्यार्थियों का हुआ रजिस्ट्रेशन
ब्लॉक कुल सीट रजिस्टर्ड विद्यार्थी
सोनीपत 4116- 2153
गन्नौर 2362- 324
गोहाना 1652- 241
कथूरा 622- 24
खरखौदा 1217- 415
मुडलाना 1110- 120
राई 2120- 335
कुल 13199- 3612
--
यहां बनाए गए परीक्षा केंद्र
ब्लॉक- कक्षा- परीक्षा केंद्र
सोनीपत दूसरी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मुरथल अड्डा
सोनीपत तीसरी राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल, मॉडल टाउन
सोनीपत चौथी राजकीय माध्यमिक विद्यालय, मंडी
सोनीपत पांचवीं राजकीय उच्च विद्यालय, गढ़ी घसीटा
सोनीपत छठी राजकीय उच्च विद्यालय, मशद
सोनीपत सातवीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गढ़ी ब्राह्मणान
सोनीपत 8वीं व 9वीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बैंयापुर लहराड़ा
राई सभी कक्षाएं राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवांमील
गोहाना सभी कक्षाएं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना शहर
मुडलाना सभी कक्षाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गोहाना
खरखौदा सभी कक्षाएं राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, खरखौदा
गन्नौर सभी कक्षाएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गन्नौर
--
वर्जन
नियम 134ए के तहत आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। मूल्यांकन परीक्षा पांच दिसंबर को होगी। जिसके लिए जिले में 13 केंद्र बनाए गए हैं। इनमेें 7 केंद्र सोनीपत में और अन्य ब्लॉक में एक-एक केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम 10 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
- मनोज वर्मा, प्रभारी, नियम 134ए, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed