फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rule 134A: Online application started for 13199 seats in 533 schools

नियम 134 ए : 533 विद्यालयों में 13199 सीटों पर ऑनलाइन आवेदन शुरू

Sat, 30 Oct 2021 01:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Online application started for 13199 seats in 533 schools
नियम 134ए के तहत पोर्टल न खुलने से परेशान विद्यार्थी व अभिभावक बीईओ कार्यालय में पोर्टल संबंधी जान? - फोटो : Sonipat
नियम 134 ए के तहत शुक्रवार देर शाम ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खोल दिया। विद्यार्थी जिले के 533 स्कूलों की 13199 सीटों पर दाखिले के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर तक जारी रहेगी। इससे पहले अभिभावक व विद्यार्थी दिनभर आवेदन करने का प्रयास करते रहे, लेकिन पोर्टल बंद होने से आवेदन नहीं हुए। अभिभावक व विद्यार्थी शिक्षा अधिकारियों से बार-बार संपर्क करते रहे। देर शाम पोर्टल खुलने के बाद ही सभी ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बीईओ कार्यालय मेें देख सकते हैं रिक्त सीटों की सूची
नियम 134 ए के तहत शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया के तहत शुक्रवार को सभी बीईओ कार्यालय पर स्कूलों की रिक्त सीटों की सूची चस्पा कर दी है। चस्पा की गई कक्षावार सूची में विद्यार्थी रिक्त सीटों का पता कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया के बाद 21 नवंबर को होने वाली मूल्यांकन परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थियों की लिस्ट खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर 18 नवंबर को लगा दी जाएगी।
विज्ञापन

सीटें खाली रही तो निकाला जाएगा दूसरा ड्रॉ
नियम 134 ए के तहत जारी शेड्यूल के अनुसार 21 नवंबर को पात्र विद्यार्थियों का असेसमेंट टेस्ट होगा, जिसका परिणाम 26 नवंबर को घोषित किया जाएगा। 29 नवंबर को पहला ड्रॉ निकाला जाएगा। इसमें शामिल विद्यार्थी 1 से 10 दिसंबर तक आवंटित स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे। पहले ड्रॉ के बाद भी अगर स्कूलों को सीटें रिक्त रहती हैं तो ही दूसरा ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
कहां कितनी सीटें
ब्लॉक कुल स्कूल कुल सीटें
सोनीपत 181- 4116
गन्नौर 84- 2362
गोहाना 67- 1652
कथूरा 22 622
खरखौदा 54- 1217
मुडलाना 39- 1110
राई 86- 2120
--
यह रहेगा नया शेड्यूल
-14 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चलेगी।
-18 नवंबर को शिक्षा विभाग द्वारा पात्र विद्यार्थियों की लिस्ट जारी की जाएगी।
-21 नवंबर को लिस्ट में शामिल किए गए विद्यार्थियों का असेसमेंट टेस्ट होगा।
-26 नवंबर को असेसमेंट टेस्ट का परिणाम घोषित किया जाएगा।
-29 नवंबर को पहला ड्रॉ घोषित किया जाएगा।
-1 से 10 दिसंबर तक पहले ड्रॉ में शामिल विद्यार्थियों का दाखिला किया जाएगा।
ये दस्तावेज जरूरी
-बच्चे व अभिभावक का आधार कार्ड।
-बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र।
-बीपीएल कार्ड या 2 लाख रुपये वार्षिक से कम का नया आय प्रमाण पत्र।
-मूल निवास (रिहायश) प्रमाण पत्र।
-विद्यार्थी जिस स्कूल में पढ़ रहा है, उससे उसका एसआरएन नंबर।
-जिस स्कूल में विद्यार्थी पहले से पढ़ रहा है, उस स्कूल का यू-डाइस कोड। यह स्कूल बीईओ कार्यालय में लगी वैकेंसी लिस्ट में देख सकते हैं।
-ऑनलाइन आवेदन करते समय अभिभावक का मोबाइल नंबर होना चाहिए। इसी नंबर पर ओटीपी आएगा, जिसे आवेदन में भरा होगा।
-अगर विद्यार्थी सरकारी स्कूल में पढ़ता है तो उसकी अंक तालिका।
वर्जन
शिक्षा विभाग ने शुक्रवार देर शाम नियम 134ए के तहत ऑनलाइन आवेदन करने के लिए पोर्टल खोल दिया है। इससे पहले अभिभावक व विद्यार्थी दिनभर पोर्टल खुलने के बारे में पूछते रहे। जिले के 533 स्कूलों की 13199 सीटों पर दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 14 नवंबर तक जारी रहेगी। अगर किसी विद्यार्थी या अभिभावक को ऑनलाइन आवेदन में किसी प्रकार की परेशानी आती है तो वह कार्यालय में आकर संपर्क कर सकते हैं।
- मनोज वर्मा, प्रभारी, नियम 134ए, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed