फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rule 134A: Guruji reached door to door to check the veracity of income certificates

नियम 134ए : आय प्रमाणपत्रों की सत्यता जांचने घर-घर पहुंचे गुरुजी

Wed, 26 Jan 2022 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jan 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Guruji reached door to door to check the veracity of income certificates
नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों के आय संबंधी प्रमाणपत्रों की जांच के लिए दूसरे दिन भी गुरुजी घर-घर पहुंचे और सत्यता जांची। मंगलवार को देर सायं तक टीम में शामिल गुरुजी पात्र विद्यार्थियों के घर जाकर आय प्रमाणपत्रों की जांच करने में व्यस्त रहे। शिक्षा अधिकारियों का कहना है कि पहले चरण में आय प्रमाणपत्रों की जांच संबंधी कार्य पूरा हो चुका है। अब दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत 5 दिसंबर को हुई मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम 16 दिसंबर को जारी किया गया था। उसके साथ ही 2542 विद्यार्थियों को पहले ड्रा में शामिल करते हुए स्कूल अलॉट कर दिए गए थे। पात्र विद्यार्थियों को अलॉट स्कूल में 24 दिसंबर तक उपस्थिति दर्ज करवानी थी, लेकिन निजी स्कूल संचालकों ने विद्यार्थियों को दाखिला देने से ही इनकार कर दिया। अभिभावकों के प्रदर्शन और निजी स्कूलों के विरोध के बीच शिक्षा विभाग ने दाखिले की अंतिम तिथि को पहले 31 दिसंबर तक बढ़ाया, उसके बाद 7 जनवरी फिर 15 जनवरी तक बढ़ाया। इस बीच दाखिला देने से इनकार करने वाले निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन निजी स्कूलों ने दाखिले के लिए हामी नहीं भरी। इसके पीछे प्रतिपूर्ति न मिलने और आय प्रमाणपत्रों की गड़बड़ी की बात कही गई। सरकार ने निजी स्कूलों को प्रतिपूर्ति पहले ही जारी कर दी थी। अब पात्र विद्यार्थियों के आय प्रमाणपत्रों की जांच की जा रही है। पहले चरण में सोनीपत ब्लॉक में 137 विद्यार्थियों की लिस्ट तैयार कर गठित सात सदस्यीय टीम को सौंपी थी। टीम में शामिल अध्यापकों ने निर्धारित दो दिनों में पात्र विद्यार्थियों के घर-घर जाकर प्रमाणपत्रों की जांच पूरी की। तैयार रिपोर्ट बुधवार को कार्यालय में जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन

दूसरे चरण के लिए जारी हुआ शेड्यूल
शिक्षा विभाग की ओर से दूसरे चरण के लिए भी दाखिले का शेड्यूल जारी किया गया है। जिसके मुताबिक स्कूल चयन के लिए 29 जनवरी से दो फरवरी तक अभिभावक आवेदन कर सकेंगे। सात फरवरी को ड्रा निकाला जाएगा। 9 से 18 फरवरी तक दाखिले होंगे। लेकिन यहां हैरान करने वाली बात यह है कि इस समयावधि तक अधिकतर स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं शुरू हो रहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों के आय प्रमाणपत्रों की जांच के लिए ब्लॉक स्तर पर गठित सभी टीमों ने पात्र विद्यार्थियों के घर-घर जाकर जांच की। मंगलवार देर सायं तक यह कार्य चला। सभी टीमें बुधवार सुबह अपनी रिपोर्ट कार्यालय में जमा करवाएंगी। रिपोर्ट देखने के बाद ही पता चल पाएगा कि कितने विद्यार्थियों के आय प्रमाणपत्रों में गड़बड़ी मिली है। जल्द ही दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। -मनोज वर्मा, प्रभारी, नियम 134ए, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed