फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rule 134A: Angry parents demonstrated due to non-issuance of results

नियम 134ए : मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम जारी न होने से गुस्साए अभिभावकों ने किया प्रदर्शन

Thu, 16 Dec 2021 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:40 AM IST
विज्ञापन
Rule 134A: Angry parents demonstrated due to non-issuance of results
नियम 134-ए के तहत ली गई मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम तीसरी बार निर्धारित की गई तिथि को भी जारी नहीं हुआ, जिससे खफा अभिभावक बुधवार को छात्र अभिभावक संघ के नेतृत्व में मॉडल टाउन स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने सरकार व शिक्षा विभाग के अधिकारियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

छात्र अभिभावक संघ की महिला सदस्य प्रवेश कुमारी के नेतृत्व में अभिभावकों ने प्रदर्शन करते हुए जल्द परिणाम जारी करने की मांग उठाई। प्रवेश कुमारी ने कहा कि 134ए के आवेदन फरवरी-मार्च में निकलने थे, सरकार की लेटलतीफी के कारण अक्तूबर-नवंबर में निकाले गए। आधे से ज्यादा शैक्षणिक सत्र निकलने के कारण अधिकतर विद्यार्थी चाहते हुए भी इसमें आवेदन करने से वंचित रह गए। अब परिणाम जारी करने में देरी की जा रही है। अभिभावक अपने बच्चों का परिणाम देखने बीईओ कार्यालय आते हैं, लेकिन परिणाम जारी न होने के कारण खाली हाथ लौटना पड़ता है। बुधवार को परिणाम देखने बीईओ कार्यालय पहुंचे अभिभावकों को जब परिणाम जारी न होने का पता लगा तो उनके सब्र जवाब गया और उन्होंने बीईओ कार्यालय में जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारियों द्वारा एक नोटिस चस्पा किया गया, जिसमें परिणाम शाम 5 बजे तक घोषित करने की बात कही गई।
विज्ञापन

प्रवेश कुमारी ने चेतावनी दी कि यदि परिणाम जल्द घोषित न किया गया तो छात्र अभिभावक संघ वीरवार से बीईओ कार्यालय पर धरना शुरू करेगा। इस मौके पर आशीष, नंद किशोर, कौशल्या, नीतू, ईशा, राजेश कुमार, अरुण कुमार, बिहारी लाल, पाले राम, विकास कुमार, प्रीति, उमा, मोहन, कृष्ण, नेहा, दीपांशु, सृष्टि, राकेश, सुनील, संगीता सहित अन्य अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन बार बढ़ाई जा चुकी है तिथि
अभिभावकों ने कहा कि मूल्यांकन परीक्षा का परिणाम पहले 10 दिसंबर को जारी किया जाना था। उसके बाद 13 दिसंबर को जारी करने की बात कही गई। 13 को बीईओ कार्यालय पहुंचे तो वहां 15 दिसंबर को परिणाम जारी करने का नोटिस चस्पा मिला। बुधवार को पता किया तो परिणाम शाम तक जारी होने की बात कही गई, लेकिन देर सायं तक भी परिणाम जारी नहीं किया गया था।

अंकों की जगह ग्रेड भरने से परिणाम जारी में हो रही देरी : प्रभारी
नियम 134ए के तहत शुरू की गई आवेदन प्रक्रिया के दौरान विद्यार्थियों को ऑनलाइन आवेदन में अपनी पिछली कक्षा का ब्योरा भरना था। राजकीय विद्यालयों के करीब 32 विद्यार्थियों ने अंकों के स्थान पर ग्रेड भर दिया। स्कूल अलॉट करने के दौरान यह कमी सामने आई। इसके बाद सभी डीईओ को इस बारे में अवगत कराते हुए संबंधित विद्यार्थियों के अंक मांगे गए। यही कारण है कि स्कूल अलॉट करने व परिणाम जारी होने में देरी हो रही है। उम्मीद है कि देर रात तक परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
- मनोज वर्मा, प्रभारी, नियम-134ए, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed