{"_id":"61e1cb06cddd33068f3da6f5","slug":"rule-134a-15-more-schools-issued-show-cause-notices-sonipat-news-rtk6357548129","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियम 134ए : 15 और स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियम 134ए : 15 और स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी
विज्ञापन
छात्र अभिभावक संघ के नेतृत्व में बीईओ कार्यालय पर प्रदर्शन करते अभिभावक। संवाद
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों के पास अलॉट स्कूलों में उपस्थिति दर्ज करवाने का शनिवार को अंतिम दिन है। अब तक 2544 में से केवल 1009 विद्यार्थियों का ही दाखिला सुनिश्चित हो पाया है। अन्य विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों में दाखिले को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र नरवाल ने सख्त कदम उठाते हुए 15 और निजी स्कूलों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। डीईईओ का कहना है कि शनिवार तक शेष सभी विद्यार्थियों के दाखिले होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि अगर कोई निजी स्कूल नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अभिभावकों ने किया प्रदर्शन
शुक्रवार को मॉडल टाउन स्थित खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे अभिभावकों ने छात्र अभिभावक संघ के नेतृत्व में प्रदर्शन किया और बच्चों को अलॉट स्कूलों में दाखिला दिलवाने की मांग की। शिक्षा अधिकारियों ने सभी अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि पात्र विद्यार्थियों को दाखिला दिलवाया जाएगा। निजी स्कूलों के दाखिले से इनकार के चलते छात्र-अभिभावक संघ से शुक्रवार को आंबेडकर पार्क में बैठक बुलाई थी, बाद में उसे स्थगित कर दिया। मंच की उपाध्यक्ष प्रवेश कुमारी का कहना है कि जब तक बच्चों को दाखिला नहीं मिलता, तब तक वे संघर्ष करते रहेंगे।
इससे पहले भी 20 स्कूलों को नोटिस जारी किया था
नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को दाखिला देने से इनकार करने वाले 15 और निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने इससे पहले भी 20 स्कूलों को नोटिस जारी किया था। उन 20 मेें से अब तक केवल एक स्कूल ने ही विद्यार्थियों को दाखिले दिए हैं।
विज्ञापन
वर्जन
नियम 134ए के तहत पात्र विद्यार्थियों को दाखिला न देने वाले निजी स्कूलों को लगातार कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। दो दिन पहले जहां 20 स्कूलों को नोटिस भेजे गए थे, वहीं शुक्रवार को भी 15 स्कूलों को नोटिस जारी किए गए हैं। नियमों की अवहेलना करने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिले में अब तक 1009 विद्यार्थियों का दाखिला हो चुका है। उम्मीद है कि शनिवार को शेष सभी विद्यार्थियों का दाखिला हो जाएगा।
- बिजेंद्र नरवाल, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, सोनीपत