फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rukhsar won the 100-meter race, Kajal won the 300-meter race, and Anju won the 400-meter race.

Sonipat News: 100 मीटर दौड़ में रूख्सार, 300 मीटर में काजल, 400 मीटर में अंजू विजेता

Sat, 31 Jan 2026 02:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 31 Jan 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Rukhsar won the 100-meter race, Kajal won the 300-meter race, and Anju won the 400-meter race.
फोटो : सोनीपत सुभाष स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में विजेता महिलाओं को संबो​धित करती अ​धिकार - फोटो : samba news
सोनीपत। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से शुक्रवार को सुभाष स्टेडियम में सोनीपत शहरी खंड की महिला खेल-कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 100 मीटर महिला दौड़ में रूख्सार ने प्रथम, ज्योति ने द्वितीय व कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

300 मीटर महिला दौड़ में काजल प्रथम, गायत्री द्वितीय व ज्योति तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर महिला दौड़ में अन्नू प्रथम, रुचि द्वितीय व वर्षा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं डिस्कस थ्रो में सुमन अहलावत प्रथम, मुकेश द्वितीय व सुनीता तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ में मौसम ने प्रथम, पुष्पा ने द्वितीय व सोनिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार म्यूजिकल चेयर रेस में सुमन प्रथम, सर्वेश द्वितीय तथा सविता ने तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान परियोजना अधिकारी ने विजेता प्रतिभागियों को 2100, 1100 एवं 750 की नकद पुरस्कार राशि प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला परियोजना अधिकारी प्रवीण कुमार ने किया। प्रतियोगिता में लगभग 250 महिला खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता रानी, सहायक संजीव कुमार, सोनिया, पूजा, अंकिता, मोना भी उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed