{"_id":"672c6f21ef82e618200c9c41","slug":"ruckus-in-sonipat-civil-hospital-class-iv-employee-accuses-doctor-of-slapping-him-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: सिविल अस्पताल में हंगामा, चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने चिकित्सक पर लगाया थप्पड़ जड़ने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: सिविल अस्पताल में हंगामा, चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने चिकित्सक पर लगाया थप्पड़ जड़ने का आरोप
Thu, 07 Nov 2024 01:11 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Thu, 07 Nov 2024 01:11 PM IST
सार
दीपक ने बताया कि वह नागरिक अस्पताल में कमरा नंबर-61 में कार्यरत थे। सुबह करीब सवा दस बजे डॉ. आशा व स्टाफ नर्स एक्स-रे रूम में आई और उन्होंने उनके साथ अभद्रता से बात करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
सोनीपत सिविल अस्पताल
- फोटो : संवाद
विस्तार
सोनीपत के नागरिक अस्पताल में वीरवार को हंगामा हो गया। एक्स-रे रूम में नियुक्त चतुर्थ श्रेणी कर्मी ने महिला चिकित्सक व स्टाफ नर्स पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है। मामले की सूचना के बाद पुलिस टीम भी अस्पताल में पहुंच गई। वहीं चिकित्सक ने भी अभद्रता का आरोप लगाया है। अस्पताल में कौशल रोजगार के तहत लगे चतुर्थ श्रेणी कर्मियों ने काम बंद कर दिया है। एक्स-रे को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन
चतुर्थ श्रेणी कर्मी दीपक ने बताया कि वह नागरिक अस्पताल में कमरा नंबर-61 में कार्यरत थे। सुबह करीब सवा दस बजे डॉ. आशा व स्टाफ नर्स एक्स-रे रूम में आई और उन्होंने उनके साथ अभद्रता से बात करनी शुरू कर दी। उन्हें उन्हें कमरे से बाहर बुलाकर थप्पड़ जड़ दिया। वहां मौजूद कर्मियों व मरीजों के सामने ही थप्पड़ मारा गया है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
वहीं, नागरिक अस्पताल में नियुक्त चिकित्सक डॉ. आशा ने अभद्रता का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि वह शिकायत लेकर थाने में गई हैं।