{"_id":"669a9e33a4fb76226e08d0ce","slug":"rubin-welcomed-back-after-winning-medal-in-asian-wrestling-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1007-121581-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटी रुबीन का किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एशियन कुश्ती प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटी रुबीन का किया स्वागत
Fri, 19 Jul 2024 10:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 19 Jul 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
फोटो 19- सोनीपत के ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा की पहलवान रुबीन का दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी
सोनीपत। एशियन कुश्ती प्रतियोगिता के अंडर 15 आयु वर्ग में सोना जीतकर लौटी लाडली का स्वागत किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रुबीन ने 62 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता थाईलैंड के सी राचा शहर में 16 से 24 जुलाई तक आयोजित की जा रही है। रुबीन का फूल व रुपये की माला पहनाकर दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी हवाई अड्डे पर स्वागत किया गया।
पहलवान रुबीन ककरोई रोड स्थित युद्धवीर अखाड़ा में करीब पांच साल से अभ्यास कर रही हैं। प्रशिक्षक सीमा राणा ने बताया कि रुबीन ने पहली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर देश, प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया है। अखाड़े में मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। उन्होंने बताया कि रुबीन ने फाइनल मुकाबले में जापान की पहलवान हिबिकी इदा को 2-1 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। रुबीन मूल रूप से रोहतक के गांव हुमायूंपुर की रहने वाली है। उन्होंने पहले भी वर्ष 2023 में अंडर-14 राष्ट्रीय स्कूली कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता था। इस साल भी अंडर-15 राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता था। इस दौरान युद्धवीर अखाड़ा संचालक पहलवान देवी सिंह, प्रशिक्षक कुलबीर राणा, भारत केसरी युद्धवीर पहलवान, बिट्टू पहलवान, संदीप पहलवान, सुरेश, विकास दहिया, रामहेर खरब व सुनील कुमार मौजूद रहे।