फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   RTA confiscated two buses full of migrant laborers, fed the hungry workers

आरटीए ने प्रवासी मजदूरों से भरी दो बसें कीं जब्त, भूखे रहे श्रमिकों को खाना खिलवाया

Thu, 10 Jun 2021 12:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
RTA confiscated two buses full of migrant laborers, fed the hungry workers
आरटीए की टीम ने बिहार से मजदूरों को लेकर जा रहीं दो बसों को टैक्स नहीं जमा करने के चलते जब्त कर लिया, जिससे बसों में सवार करीब 100 मजदूरों व उनके बच्चों को मुरथल क्षेत्र में उतार दिया। वे करीब छह घंटे तक भूखे रहे। बाद में गश्त करती मुरथल थाना पुलिस वहां पहुंची तो मामले का पता लगा। इस पर पुलिस ने आरटीए टीम की मदद से सभी को खाना खिलवाया और आरटीए सचिव से अनुमति लेकर मजदूरों को रात में ही लुधियाना भिजवाया। उसके बाद बसों को आरटीए को सौंप दिया गया। मजदूरों को मुरथल में एक ढाबे पर खाना खिलवाया गया।
विज्ञापन

बिहार से मजदूरों को लेकर तीन बसें पंजाब जा रही थीं। उनसे कृषि कार्य करवाया जाना था। आरटीए की टीम ने मंगलवार को वाहनों की चेकिंग के दौरान तीनों बसों को पकड़ लिया। उनमें से एक बस चालक टैक्स देकर निकल गया। वहीं दो बसें चालकों ने टैक्स नहीं देने पर जब्त कर लीं। बसों में सवार 100 से ज्यादा मजदूरों व उनके बच्चों को वहीं उतार दिया गया। वे भूखे-प्यासे घूमते रहे। देर रात मुरथल थाना प्रभारी अरुण कुमार व एएसआई कटार सिंह की टीम ने मजदूरों को देखकर बातचीत की तो पूरे मामले का पता लगा। उन्होंने आरटीए अधिकारियों से संपर्क किया। आरटीए के उप सचिव इंस्पेक्टर सुभाष सिंह से मिलकर आरटीए सचिव से बातचीत की गई। उनसे दो बसों को रात को ही लुधियाना मजदूरों को छोड़कर आने की अनुमति ली गई। अनुमित मिलने के बाद पुलिस व आरटीए विभाग ने सभी श्रमिकों का मुरथल के सुखदेव ढाबे पर खाना खिलवाया। साथ ही ढाबा मालिक अमरीक सिंह की मदद से उनके लिए भोजन पैक भी कराकर उन्हें दिया। एसएचओ ने पुलिसकर्मियों को बस में साथ भेजकर मजदूरों को गंतव्य तक पहुंचाया, जिसके बाद बसों का लाकर आरटीए के सुपुर्द किया गया।
विज्ञापन

वर्जन
आरटीए ने बसों को जब्त कर लिया था, जिससे मजदूरों को कई घंटे भूखा रहना पड़ा। मामले का पता लगने पर थाना प्रभारी अरुण सिंह के साथ मिलकर सभी को खाना खिलवाया गया। बाद में उन्हें लुधियाना तक भिजवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कटार सिंह, एएसआई मुरथल थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed