फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 28 lakh house tax deposited on first day of holiday, office will open today and tomorrow also

Sonipat News: छुट्टी के पहले दिन 28 लाख रुपये गृहकर जमा, आज व कल भी खुलेगा कार्यालय

Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 30 Jul 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Rs 28 lakh house tax deposited on first day of holiday, office will open today and tomorrow also
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। शहरी स्थानीय निकाय विभाग की ओर से बकाया गृहकर पर 30 फीसदी की छूट दे रखी है। 31 जुलाई अंतिम तिथि होने के कारण गृह कर जमा कराने के लिए लोगों की नगर निगम कार्यालय में भीड़ जुट रही है। शनिवार को छुट्टी के पहले दिन नगर निगम कार्यालय खुला रहा और 28 लाख रुपये गृहकर जमा हुआ। लोगों की भीड़ को देखते हुए रविवार व सोमवार को भी निगम कार्यालय खोला जाएगा। शहरवासी छूट के साथ गृहकर जमा करा सकेंगे।
नगर निगम क्षेत्र के प्रॉपर्टी मालिकों के लिए छूट के साथ गृहकर जमा कराने के दो दिन बचे हैं। निगम की ओर से चालू वित्त वर्ष में 30 करोड़ रुपये गृहकर वसूल करने का लक्ष्य रखा है। शुक्रवार को जहां लोगों ने 20 लाख रुपये गृह कर जमा कराया था तो शनिवार को लोगों ने 28 लाख रुपये गृहकर जमा कराया। अब तक करीब 3.48 करोड़ रुपये गृहकर वसूल किया जा चुका है।
विज्ञापन

प्रॉपर्टी मालिकों की ओर से छूट के लाभ उठाने के लिए गृह कर घर बैठे ऑनलाइन भी जमा किया जा सकता है, जिससे अधिक संख्या में लोग छूट का लाभ उठाकर समय रहते गृहकर का भुगतान कर लाभ उठा सकें। प्राॅपर्टी मालिक शहरी स्थानीय निकाय निदेशालय, हरियाणा की वेबसाइट https://ulbharyana.gov.in पर जाकर आसानी से गृहकर का भुगतान कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिफाल्टर प्रॉपर्टी मालिकों को वर्ष 2010-11 से 2022-23 का बकाया गृहकर एक साथ जमा कराना होगा। इसके बाद उन्हें बकाया गृहकर पर लगने वाले ब्याज पर 30 फीसदी छूट दी जाएगी। 31 जुलाई तक ब्याज पर छूट के साथ गृहकर जमा नहीं कराया तो 1 अगस्त से अतिरिक्त 18 फीसदी ब्याज के साथ गृहकर वसूला जाएगा। इसके अतिरिक्त सभी प्रॉपर्टी मालिकों को चालू वित्त वर्ष 2023-24 के गृह कर में भी 10 फीसदी छूट का लाभ दिया जा रहा है।

गृह कर जमा कराने वाले लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए छुट्टी के दिन निगम कार्यालय खोला गया। रविवार व सोमवार को अवकाश होने के बावजूद निगम कार्यालय खोला जाएगा। गृहकर को लेकर 31 जुलाई तक छूट दी गई है। इसके चलते लोग बकाया गृहकर जमा करा रहे हैं।
- राजेंद्र चुघ, क्षेत्रीय कर अधिकारी, नगर निगम, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed