फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rs 1.55 crore swindled from four people including an industrialist

साइबर ठगी का मकड़जाल : उद्योगपति सहित चार से ठग लिए 1.55 करोड़ रुपये

Thu, 06 Jun 2024 06:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 06 Jun 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Rs 1.55 crore swindled from four people including an industrialist
सोनीपत। साइबर ठग लगातार लोगों को अपने झांसे में उनकी गाढ़ी कमाई को हड़प रहे हैं। ठग लोगों को मोटे मुनाफे का झांसा देकर ठगी का शिकार बना रहे हैं। साइबर ठगों ने बड़ी क्षेत्र के उद्योगपति सहित चार लोगों के करीब 1.55 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों के बयान पर साइबर थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगपति हरिओम ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि 13 मार्च को उनके मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई थी। कॉल करने वाले उन्हें शेयर मार्केट में रुपये लगाने को कहा था। उन्हें शेयर मार्केट में ट्रेडिंग सिखाने के लिए एक घंटा देने की बात कही थी। साइबर ठग ने खुद को बहुउद्देशीय कंपनी मास्टर ट्रस्ट स्टॉक कंपनी का कर्मी बताया था। उसने झांसा दिया था कि शेयर बाजार में रुपये लगाकर 20 से 30 फीसदी का मुनाफा कमाया जा सकता है। साथ ही कहा था कि नुकसान होने पर वह कंपनी का होगा। उसके झांसे में आकर उन्होंने 4 अप्रैल से 10 मई तक 18 बार में उनके दिए खाते में 69.10 लाख रुपये जमा करा दिए। बाद में पता लगा कि फर्जी कंपनी बनाकर ठगी की गई है। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


शेयर बाजार में मुनाफा का लालच देकर 54.50 लाख की ठगी

बहालगढ़ क्षेत्र निवासी प्रमोद ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उन्हें शेयर बाजार में रुपये लगाने का झांसा देकर उनसे 54.50 लाख रुपये ठगे गए हैं। उनके पास मैसेज भेजकर खुद को बहुउद्देशीय कंपनी जनूस हैंडरसन इनवेस्टर कंपनी का कर्मी बनकर झांसे में लिया। उन्हें शेयर बाजार में रुपये लगाने से पहले ट्रेनिंग दी गई। बाद में ए स्टॉक एनालिसिस वीआईपी ग्रुप में जोड़ा गया। उन्हें कंपनी के आईपीओ में पैसे लगाने पर 20 से 30 फीसदी का मुनाफा होने का झांसा देकर 54.50 लाख रुपये उनके दिए खातों में डलवा लिए। उन्हें बताया कि शेयरखान कंपनी में रुपये लगाने पर नुकसान कंपनी को होगा। बाद में पता लगा कि फर्जी कंपनी बनाई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टास्क पूरा करने का झांसा देकर 23.36 लाख

शहर की रहने वाली रंजना ने पुलिस को बताया कि उन्हें टास्क पूरा करने के नाम पर 23.36 लाख रुपये की ठगी की गई है। रंजना ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि उनके पास 4 नवंबर, 2023 को मैसेज आया था। उन्हें वीडियो लाइक करने के नाम पर 20 रुपये देने की बात कही गई थी। उनसे एक हजार रुपये जमा कराकर 13 सौ रुपये दिए गए। तीन हजार देने पर 48 सौ रुपये दिए गए। उसके बाद उन्हें झांसे में लेकर अलग-अलग 46 बार उनसे 23.36 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।


शेयर बाजार में रुपये लगाने का झांसा देकर 8.05 लाख रुपये

शहर निवासी राजीव ने साइबर पुलिस को बताया कि शेयर बाजार में रुपये लगाने का झांसा देकर उनसे 8.05 लाख रुपये ऐंठ लिये। उनका कहना है कि सोशल मीडिया पर उन्होंने एक वीडियो देखी थी। जिसमें देश के बड़े उद्योगपति कह रहे थे कि पांच रुपये लगाकर 50 और 50 लगाकर 500 रुपये कमाए जा सकते है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिए लिंक से जुड़ने को कहा था। जिससे जुड़कर उन्होंने 8.05 लाख रुपये ठग लिए गए। साइबर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed