{"_id":"6679b4accc075790e102b372","slug":"rs-1212-lakh-stolen-from-factory-office-sonipat-news-c-197-1-snp1001-120192-2024-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: फैक्टरी कार्यालय से 12.12 लाख रुपये चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: फैक्टरी कार्यालय से 12.12 लाख रुपये चोरी
Mon, 24 Jun 2024 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 24 Jun 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
राई। बहालगढ़-सोनीपत रोड पर गांव जाट जोशी के पास स्थित जैश फैक्टरी के कार्यालय से चोर 12.12 लाख रुपये चोरी कर ले गए। फैक्टरी के एचआर हेड ने बहालगढ़ थाना में मुकदमा दर्ज कराया है।
रोहतक की नेहरू कॉलोनी निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह जैश फैक्टरी में एचआर हेड हैं। 23 जून की देर रात चोर फैक्टरी में घुसकर कार्यालय में लगे शीशे के गेट को उतारकर अंदर चला गया। उसने कार्यालय के दराजों को तोड़ दिया और अंदर से 12.12 लाख रुपये चोरी कर ले गया। संदिग्ध चोर फैक्टरी में लगे सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है। बहालगढ़ थाना पुलिस ने अनिल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।