{"_id":"679bdb36f6df316b0f08aa4d","slug":"row-over-yamuna-group-of-advocates-demands-action-against-kejriwal-sonipat-news-c-197-1-snp1001-131593-2025-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: यमुना पर रार.. अधिवक्ताओं के दल ने की केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: यमुना पर रार.. अधिवक्ताओं के दल ने की केजरीवाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग
Fri, 31 Jan 2025 01:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 31 Jan 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो 33: सोनीपत में डीसीपी नरेंद्र कादियान को ज्ञापन सौंपते अधिवक्ता। स्रोत अधिवक्ता
सोनीपत। यमुना नदी के पानी में जहर मिलाने पर बयान लगातार तूल पकड़ रहा है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ लगातार दूसरे दिन शिकायत दी गई। सोनीपत के अधिवक्ताओं के एक दल ने पुलिस उपायुक्त को शिकायत देकर अरविंद केजरीवाल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
अधिवक्ता सुनील वत्स ने शिकायत में आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल ने टीवी पर भड़काऊ और विवादित बयान देते हुए कहा था कि हरियाणा के लोगों ने पवित्र यमुना नदी में जहर मिला दिया है। इस बयान से न केवल हरियाणा के लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है बल्कि यह समाज में अशांति और सांप्रदायिक तनाव को भड़काने वाला भी है। वह सोनीपत के स्थायी निवासी हैं और इस तरह के बयान से वह व्यक्तिगत रूप से भी आहत हुए हैं।
अरविंद केजरीवाल ने अपने बयान में न तो जहर की मात्रा बताई और न ही इसकी सच्चाई साबित करने के लिए कोई सबूत पेश किया। शिकायतकर्ता के अनुसार यह बयान राजनीतिक स्वार्थ के लिए दिया गया है और इससे समाज में डर और अस्थिरता पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए और उन्हें कानून के अनुसार सजा दी जाए। वहीं पुलिस ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। इस दौरान अधिवक्ता सुनील वत्स के साथ सचिन त्यागी, राजेश भाटिया, राजेश कौशिक व मुकुल मिश्रा आदि मौजूद थे।