फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rotary Club of Sonipat Ardent emulated three projects

Sonipat News: रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अर्डेंट ने किया तीन परियोजनाओं का अनुकरण

Wed, 18 Dec 2024 01:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 18 Dec 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club of Sonipat Ardent emulated three projects
फोटो 44- सोनीपत के गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बेंच भेंट करते रोट
सोनीपत। रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अर्डेंट की तरफ से तीन परियोजनाओं का अनुकरण किया गया। पहली परियोजना में गढ़ी ब्राह्मणान स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बेंचों का वितरण किया गया। मुख्यातिथि के रूप में डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रशांत राज शर्मा मौजूद रहे। अध्यक्षता पूर्व अध्यक्ष आशु नागपाल ने की। क्लब के अध्यक्ष राजेश कटारिया ने कहा कि वह स्कूल में इस तरह की परियोजनाएं के माध्यम से स्कूल की अन्य जरूरतों का भी ध्यान रखेंगे। उन्होंने बेंच देने के लिए मोहित कमरा का धन्यवाद किया। प्रशांत राज शर्मा ने कहा कि क्लब स्कूल में 20 कंप्यूटर की व्यवस्था करेगा। दूसरी परियोजना सिटी मॉल के पास बावा तराना रोड पर रोटरी अर्डेंट कौशल केंद्र का उद्घाटन रहा। इसमें वंचितों को मुफ्त में विभिन्न क्षेत्रों में तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करेगा और उन्हें अच्छी नौकरी दिलाने में मदद करेगा। तीसरी परियोजना जेडी मेमोरियल स्कूल के परिसर में रोटरी अर्डेंट इवनिंग स्कूल का उद्घाटन किया। इसमें पहली से दसवीं कक्षा तक निशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी। सहायक गवर्नर सचिन अबरोल ने स्कूल को 11000 रुपये दान दिए। बैठक में पूर्व अध्यक्ष संदीप आहूजा, सतीश चोपड़ा, संजय आंतिल, संजय अरोड़ा, अतुल खट्टर, सुधीर खुराना, डॉ. सुनील कश्यप, अंकित जैन, दीपक हुडा, अंकुश, अभिषेक, शशि, अनुराधा, रेखा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed