फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roof debris had fallen on two students, DEEO sealed two rooms

Sonipat News: दो छात्रों पर गिरा था छत का मलबा, डीईईओ ने किए दो कमरे सील

Mon, 29 Jul 2024 10:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 29 Jul 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
Roof debris had fallen on two students, DEEO sealed two rooms
फोटो 14- सोनीपत के गांव चिटाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में छत से प्लास्टर गिरने की घटना के ब
सोनीपत। गांव चिटाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में कमरे की छत से मलबा गिरने से घायल हुए दो छात्रों के मामले में जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया ने कड़ा संज्ञान लेते हुए प्राचार्य से स्पष्टीकरण मांगा है। सोमवार को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी (डीईईओ) जितेंद्र छिक्कारा व समग्र शिक्षा से एसडीओ विष्णु भारद्वाज ने स्कूल का निरीक्षण किया और कमरों की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

इस दौरान दो कमरों की स्थिति खराब मिलने पर दोनों को सील करवाया गया। चिटाना के राजकीय स्कूल प्रबंधन की तरफ से बरती गई लापरवाही का खामियाजा विद्यार्थियों को भुगतना पड़ा। डीईओ ने कहा कि मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

छात्र ने कहा, प्रार्थना के बाद कमरे में पहुंचे तो हादसा हो गया
हादसे में घायल हुए छात्र विजय ने बताया कि वह आठवीं कक्षा में पढ़ते हैं। उनकी कक्षा में 21 विद्यार्थी हैं। शनिवार को वह स्कूल पहुंचे और प्रार्थना सभा के बाद कमरे में आकर बैग से किताबें निकालीं, तभी छत का प्लास्टर उन पर गिर गया। इससे वह और उनके सहपाठी संजय घायल हो गए थे। हालांकि, स्कूल प्राचार्य ने बताया था कि जिस कमरे की छत से प्लास्टर गिरा है, उसमें कक्षा नहीं लगाई जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है मामला
राजकीय उच्च विद्यालय, चिटाना में शनिवार सुबह एक कमरे में छत से प्लास्टर गिरने से आठवीं कक्षा के दो छात्रों विजय व संजय को चोटें आईं थीं। चिकित्सक ने दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी थी। विशेष बात यह है कि हादसे के बावजूद मामले से उच्चाधिकारियों को अवगत नहीं कराया गया।
लापरवाही करने वालों पर हो कार्रवाई
सोमवार को सीआरसी माहरा आरती चहल के साथ स्कूल का निरीक्षण भी किया। स्कूल प्रबंधन समय रहते कमरों की मरम्मत करवाता या इन्हें बंद करवा देता तो हादसा टाला जा सकता था। मुख्यमंत्री को शिकायत भेज मांग की है कि स्कूल में भेजे गए बजट का प्रयोग कहां और किस ढंग से किया गया, उसकी जांच करवाई जाए। मामले में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।
-संजय बड़वासनियां, जिला पार्षद
वर्जन
राजकीय उच्च विद्यालय, चिटाना में जर्जर दोनों कमरों को बंद करवा दिया है। दोनों कमरों के साथ ही बरामदे में कड़ियों की छत को बदलने के लिए एस्टीमेट तैयार करवाकर मुख्यालय भेजा जाएगा।
-विष्णु भारद्वाज, एसडीओ, समग्र शिक्षा, सोनीपत

वर्जन
मामले में स्कूल मुखिया से स्पष्टीकरण मांगा गया है। डीईईओ व एसडीओ को स्कूल का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा है। स्कूल में दो कमरों को सील करवा दिया है। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत

फोटो 14- सोनीपत के गांव चिटाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में छत से प्लास्टर गिरने की घटना के ब

फोटो 14- सोनीपत के गांव चिटाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में छत से प्लास्टर गिरने की घटना के ब

फोटो 14- सोनीपत के गांव चिटाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में छत से प्लास्टर गिरने की घटना के ब

फोटो 14- सोनीपत के गांव चिटाना स्थित राजकीय उच्च विद्यालय में छत से प्लास्टर गिरने की घटना के ब

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed