फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Role of women in society is important: Vice Chancellor

समाज में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : कुलपति

Sun, 08 Mar 2026 07:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 08 Mar 2026 07:35 PM IST
विज्ञापन
Role of women in society is important: Vice Chancellor
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भगत फूल सिंह विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सुदेश। स्रोत : प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गोहाना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां की कुलपति प्रो. सुदेश ने समाज में महिलाओं की भूमिका को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है बल्कि यह महिलाओं की उपलब्धियों, संघर्षों और उनके अधिकारों के प्रति समाज की जिम्मेदारी को समझने और उसे सशक्त बनाने का अवसर भी है।
उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता से नई मिसाल कायम कर रही हैं। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय का मूल उद्देश्य छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आत्मनिर्भरता, आत्मविश्वास और नेतृत्व के गुणों से संपन्न बनाना है।
विज्ञापन

कुलपति ने कह कि शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है जो महिलाओं को सामाजिक, आर्थिक और बौद्धिक रूप से सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और सशक्त होती हैं तो उसका सकारात्मक प्रभाव पूरे समाज और राष्ट्र के विकास पर पड़ता है इसलिए आवश्यक है कि हम सभी मिलकर महिलाओं को समान अवसर, सम्मान और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने छात्राओं से आह्वान करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी विशेष रूप से छात्राओं के पास अपने सपनों को साकार करने की असीम संभावनाएं हैं। उन्हें शिक्षा, कौशल और आत्मविश्वास के बल पर आगे बढ़ते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में कार्य करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed