{"_id":"614cdcac8ebc3e0a0c3bacd1","slug":"rohtak-youth-and-teenager-committed-suicide-by-consuming-poison-in-gohana-sonipat-news-rtk624929332","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहतक के युवक व किशोरी ने गोहाना में जहर खाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक के युवक व किशोरी ने गोहाना में जहर खाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
गोहाना। रोहतक जिले के एक गांव के युवक व किशोरी ने गोहाना में जहर खाकर आत्महत्या कर ली। युवक गोहाना-सोनीपत रेलवे लाइन के साथ खेतों और किशोरी रेलवे लाइन पर बेसुध मिली थी। इसके बाद पुलिस ने उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में पहुंचाया तो वहां उनकी मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान पर कार्रवाई करके दोनों के शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपे।
रोहतक जिले के एक गांव से किशोरी 19 सितंबर को घर से लापता हो गई थी। उसके पिता ने गांव के ही संदीप पर उसकी बेटी को बहकाकर भगा ले जाने का आरोप लगा रोहतक पुलिस को शिकायत दी थी। इस पर पुलिस ने संदीप के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। दोनों की उनके परिजन तलाश भी कर रहे थे। वहीं संदीप व किशोरी गांव से गोहाना में रोहतक रोड के निकट गोहाना-सोनीपत रेलवे लाइन पर पहुंचे। वहां दोनों ने जहर निगल लिया। संदीप रेलवे लाइन से उठ कर खेत की तरफ गया और बेसुध होकर गिर पड़ा। इसके अलावा किशोरी रेलवे लाइन के साथ बेसुध हो गई। वहां एक किसान ने संदीप को खेत में पड़ा देख कर उससे बातचीत की और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद जीआरपी की टीम मौके पर पहुंची तो संदीप ने बताया कि उसने और किशोरी ने सल्फास की गोली निगल ली है। वह रेलवे लाइन के साथ पड़ी है। पुलिस ने दोनों को गोहाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। वहां से उन्हें बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां चिकित्सक ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया और संदीप ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
वर्जन-
पुलिस को रेलवे लाइन के पास खेतों में युवक के पड़ा होने की सूचना मिली थी। वहां पर एक लड़की भी बेसुध हालत में मिली। उन्हें अस्पताल पहुंचाया तो दोनों की मौत हो गई। इस पर पुलिस ने दोनों के परिजनों के बयान के आधार पर धारा 174 की कार्रवाई करते हुए शवों के पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन
- सुरेंद्र सिंह, जांच अधिकारी, जीआरपी।