फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rohit of Sonipat first in 82 kg weight category of Greco-Roman wrestling event

ग्रीको रोमन कुश्ती स्पर्धा के 82 किलो भार वर्ग में सोनीपत के रोहित प्रथम

Sun, 20 Mar 2022 12:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Rohit of Sonipat first in 82 kg weight category of Greco-Roman wrestling event
प्रतियोगिता में पहुंचे अतिथियों स्मृति चिह्न देते करनाल के पुलिस अधीक्षक एवं अर्जुन अवॉर्डी अन? - फोटो : Sonipat
शहीद ताराचंद पहलवान व परमवीर चक्र विजेता कर्नल होशियार सिंह की स्मृति में गांव सिसाना में जूनियर हरियाणा राज्य कुश्ती प्रतियोगिता शुरू हुई। दो दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग में करीब 300 पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। शनिवार को पहले दिन फ्री स्टाइल कुश्ती स्पर्धा में चरखी दादरी के साकेश व भिवानी के नीरज विजेता रहे। वहीं ग्रीको रोमन स्पर्धा के 82 किलो में सोनीपत के रोहित दहिया प्रथम रहे। अन्य मुकाबलों में विभिन्न पहलवानों ने दमखम दिखाया। सिसाना गांव में कई वर्षों से यह प्रतियोगिता आयोजित की जाती रही है, जबकि इस बार हरियाणा कुश्ती संघ की ओर से यह प्रतियोगिता करवाई जा रही है। प्रतियोगिता का नेतृत्व स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एससीआरबी) करनाल के पुलिस अधीक्षक एवं अर्जुन अवॉर्डी अनूप दहिया कर रहे हैं। रविवार को प्रतियोगिता के समापन पर विजेता पहलवानों को प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इससे पहले प्रतियोगिता का उद्घाटन ओलंपिक पदक विजेता पहलवान योगेश्वर दत्त ने किया। उन्होंने कहा कि खेल और हरियाणा का वर्षों पुराना नाता है। प्रदेश के खिलाड़ियों ने परचम देश ही नहीं, दुनिया में लहराया है। खिलाड़ियों को चाहिए कि वह लगन के साथ मेहनत करें, ताकि अपना लक्ष्य पा सकें। पुलिस अधीक्षक अनूप दहिया ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर कर खेलों की ओर आकर्षित करना इस प्रतियोगिता का उद्देश्य है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पहले दिन के मुकाबलों में फ्री स्टाइल कुश्ती स्पर्धा के 125 किलो भार वर्ग में चरखी दादरी के साकेश ने पहला, झज्जर के अरुण ने दूसरा, रोहतक के अमन राठी ने तीसरा स्थान हासिल किया। 92 किलो भार वर्ग में भिवानी के नीरज ने पहला, हिसार के प्रवीन कुमार ने दूसरा, जींद के प्रदीप ने तीसरा, 79 किलो भार वर्ग में रोहतक के विक्की पहले, झज्जर के प्रवींद्र सिंह दूसरे, अंबाला के कर्मवीर सिंह तीसरे, 61 किलो भार वर्ग में झज्जर के मोहित कुमार पहले, सोनीपत के रविंद्र दूसरे व भिवानी के रोहित तृतीय रहे। 57 किलो भार वर्ग में झज्जर के उदित प्रथम, जींद के रामकेश द्वितीय व सोनीपत के चिराग तृतीय रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीको रोमन स्पर्धा के 97 किलो भार में पानीपत के नीतेश पहले, हिसार के अजय प्रताप सिंह दूसरे व रोहतक के आशीष तीसरे, 82 किलो में सोनीपत के रोहित दहिया पहले, झज्जर के योगेश दूसरे और चरखी दादरी के सचिन तीसरे स्थान पर रहे। 72 किलो भार वर्ग में जींद के गुरमीत प्रथम, चरखी दादरी के दीपक दूसरे व फतेहाबाद के सचिन तीसरे स्थान पर रहे।
लड़कियों के फ्री स्टाइल मुकाबलों में 76 किलो भार वर्ग में जींद की प्रिया पहले, हिसार की रवीता दूसरे व सोनीपत की राखी तीसरे स्थान पर रही। 68 किलो में फतेहाबाद की अंजू, सोनीपत की निकिता व रोहतक की खुशी ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान पाया। 59 किलो में सिरसा की सुमन पहले, सोनीपत की कुसुम दूसरे व रेवाड़ी की रवीना तीसरे, 55 किलो में हिसार की अंतिमा पहले, चरखी दादरी की रीना दूसरे, सोनीपत की मंजू कुमारी तीसरे, 50 किलो भार वर्ग में हिसार की स्वीटी पहले, सोनीपत की हन्नी कुमारी दूसरे व पानीपत की कोमल तीसरे स्थान पर रही।

नौकरियों में खेल कोटे के तहत मिलने वाला आरक्षण बहाल करने की मांग
प्रतियोगिता में पहुंचे कांग्रेस नेता कुलदीप पहलवान ने प्रदेश सरकार से नौकरियों में खेल कोटे के तहत मिलने आरक्षण को दोबारा बहाल करने की मांग की है। बीते दिनों प्रदेश सरकार ने नई खेल नीति के तहत ग्रुप ए, बी सहित कर्मचारियों की ग्रुप सी की सीधी भर्ती में खिलाड़ियों को मिलने वाले आरक्षण को बंद कर दिया है, जबकि ग्रुप डी में पहले की ही तरह मिलने वाला दस प्रतिशत आरक्षण लागू रहेगा। उन्होंने खत्म किए गए कोटे को फिर से लागू करते हुए इसे तीन प्रतिशत के बजाय पांच प्रतिशत करने की मांग की।

सिसाना में आयोजित जूनियर हरियाणा राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते पहलवान। संवाद

सिसाना में आयोजित जूनियर हरियाणा राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में दमखम दिखाते पहलवान। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed