फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rohit Godara is on production warrant for adding new members to the gang

Sonipat News: रोहित गोदारा गैंग में नए सदस्य जोड़ने वाला प्रोडक्शन वारंट पर

Thu, 04 Dec 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 04 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Rohit Godara is on production warrant for adding new members to the gang
सोनीपत। रोहित गोदारा गैंग पर शिकंजा कसने की दिशा में एसटीएफ सोनीपत ने एक और ठोस कार्रवाई की है। पंजाब की फिरोजपुर जेल में बंद करनाल निवासी शुभम को टीम ने प्रोडक्शन वारंट पर लेकर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। शुभम पर गैंग में नए युवाओं को जोड़ने और जेल के अंदर से ही मोबाइल फोन के जरिए गैंग की गतिविधियां संचालित करने का आरोप है।
विज्ञापन


एसटीएफ के अनुसार शुभम लंबे समय से रोहित गोदारा गैंग के लिए सक्रिय तौर पर काम कर रहा था। एसटीएफ ने गैंग के सात सदस्यों को दो दिन पहले गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोपियों में रोहित उर्फ कटवालिया निवासी कटवाल, सोनीपत, मोहम्मद साजिद निवासी गांव रसूलपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश हाल आबाद लोगड़, जीरकपुर, पंजाब, मानव कुमार निवासी खगड़िया, बिहार हाल अंगूरबाग नजदीक जालंधर बाईपास लुधियाना, पंजाब, विकास पाल निवासी जिला गोरखपुर, उत्तर प्रदेश हाल कारावारा लुधियाना, पंजाब, हैप्पी सिंह निवासी गांव बूटमढ़ जिला पटियाला, पंजाब, जवरजंग सिंह निवासी संजय कॉलोनी पटियाला, पंजाब व विजय कुमार निवासी गांव खेड़ी मुज्जरा, जिला मोहाली, पंजाब शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनसे पूछताछ में शुभम की भूमिका के कई अहम सुराग सामने आए थे। इसी आधार पर पुलिस ने उसे वारंट पर लेकर विस्तार से पूछताछ शुरू कर दी है। डीएसपी इंदीवर ने बताया कि शुभम जेल में मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर नए सदस्यों को जोड़ने और गैंग की रणनीति तैयार करने जैसी गतिविधियों में शामिल था।

पूछताछ के बाद और भी खुलासे होने की उम्मीद है। पुलिस गैंग की फंडिंग, नेटवर्क और अन्य सहयोगियों तक पहुंचने के लिए जांच का दायरा बढ़ा रही है। एसटीएफ शुभम से लगातार पूछताछ कर रही है। आने वाले दिनों में रोहित गोदारा गैंग के नेटवर्क पर और भी बड़ा शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed