फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rohit Godara gang demanded 2 crore extortion from a food supplement supplier

Sonipat: फूड सप्लीमेंट सप्लायर से रोहित गोदारा गैंग ने मांगी रंगदारी, वॉइस मैसेज पर भेजी धमकी; केस दर्ज

Sat, 27 Dec 2025 05:21 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 05:21 PM IST
सार

रोहित गोदारा गैंग के शूटर महेंद्र का नाम लेकर एक वॉइस मैसेज भेजा गया है जिसमें फूड सप्लीमेंट सप्लायर से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Rohit Godara gang demanded 2 crore extortion from a food supplement supplier
Crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के सोनीपत जिले में फूड सप्लीमेंट सप्लायर कंपनी पहल न्यूट्रिशन के मालिक वीरेंद्र पहल को कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। वीरेंद्र पहल बहालगढ़ क्षेत्र में रहते हैं और उनकी कंपनी देशभर में 130 से अधिक स्टोर चलाती है। कई हरियाणवी कलाकार भी इस ब्रांड का प्रचार करते हैं। पीड़ित वीरेंद्र पहल जो मूल रूप से गांव गुमड़ निवासी हैं उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। 

विज्ञापन


 वॉइस मैसेज पर भेजी धमकी

उनके अनुसार, रोहित गोदारा गैंग के शूटर महेंद्र का नाम लेकर एक वॉइस मैसेज भेजा गया, जिसमें रंगदारी की मांग की गई। धमकी में कहा गया कि पैसे नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। पहल न्यूट्रिशन एक प्रमुख सप्लीमेंट ब्रांड है, जो व्हे प्रोटीन, वेट गेनर और अन्य फिटनेस प्रोडक्ट्स सप्लाई करता है। कंपनी का मुख्य आधार सोनीपत में है। बता दें कि रोहित गोदारा लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी है और विदेश से ऑपरेट करता है।  गैंग पर कई हत्याओं, फायरिंग और रंगदारी के मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने शुरू की जांच 

महेंद्र ढीढलाना भी उसी गैंग का सक्रिय सदस्य बताया जा रहा है। पुलिस ने शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी है और पीड़ित की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed