{"_id":"631654921ed69a07fe5175dd","slug":"rohat-s-akash-won-gold-medal-in-national-senior-wrestling-competition-sonipat-news-rtk6571712200","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित : नेशनल सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में रोहट के आकाश ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित : नेशनल सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में रोहट के आकाश ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। राष्ट्रीय सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में गांव रोहट के पहलवान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता केरल के कोच्चि में एक से 4 सितंबर तक आयोजित की गई। जिसमें गांव रोहट निवासी पहलवान आकाश दहिया ने अंडर-23 आयु वर्ग के 61 किलोग्राम भारवर्ग के फ्री स्टाइल प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। लाडले के स्वर्ण पदक जीतने पर परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।
गांव रोहट निवासी आकाश दहिया के पिता दिलावर दहिया ने बताया कि नेशनल सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता में आकाश की पहली बाउट पश्चिम बंगाल के पहलवान के साथ हुई। जिसमें आकाश ने 10-2 के अंतर से जीत दर्ज की। दूसरी बाउट में दिल्ली के पहलवान को 10-0 से हराया। तीसरी बाउट में आकाश ने उत्तर प्रदेश के पहलवान को 12-2 के अंतर से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल में आकाश का मुकाबला जम्मू कश्मीर के पहलवान से हुआ। आकाश ने इस मुकाबले में जम्मू कश्मीर के पहलवान को संभलने का कोई मौका नहीं दिया और यह मुकाबला 10-0 के अंतर से जीत फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबला पंजाब के पहलवान के साथ हुआ। यहां भी आकाश ने अपनी जीत का क्रम बरकरार रखा और 15-4 के अंतर से जीत दर्ज कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दिलावर दहिया ने बताया कि आकाश दहिया का आर्मी में चयन हो गया था। प्रतियोगिता में जीत दर्ज कर वह सीधे पूर्ण में अपनी ट्रेनिंग पर जाएगा। बेटे की जीत से पूरे गांव में खुशी का माहौल है। बेटा जब घर लौटेगा तब जोरदार स्वागत किया जाएगा।