फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   robbed 12 thousand rupees by showing a knife to the contract salesman

ठेके के सेल्समैन को चाकू दिखाकर 12 हजार रुपये लूटे

Wed, 08 Jun 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
robbed 12 thousand rupees by showing a knife to the contract salesman
गोहाना(सोनीपत)। गांव मदीना में शराब ठेके पर सेल्समैन को चाकू दिखाकर दो बदमाशों ने 12 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद मौके से भाग गए। सेल्समैन ने मामले की शिकायत बरोदा थाना पुलिस को दी है। इस पर पुलिस ने लूट का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

यूपी के जिला कानपुर के गांव पुरा पुखा निवासी अजीत कुमार ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि वह गांव मदीना में शराब ठेके पर सेल्समैन का काम करता है। वह सोमवार को अपने गांव से ही ठेके पर आया था। रात को करीब नौ बजे दो युवक चेहरे पर कपड़ा (परना) बांधकर ठेके पर पहुंचे। उन्होंने आते ही उसके पेट पर चाकू लगा दिया। इसके बाद उन्होंने उसके चेहरे पर चादर डाल दी। बाद में वह ठेके पर रखी गत्ते की पेटी उठाकर ले गए। पेटी में करीब 10 से 12 हजार रुपये की नकदी थी। उसने राशि को गिनकर नहीं रखा था। उसके अनुसार दोनों बदमाशों की उम्र करीब 24-25 वर्ष रही होगी। बदमाशों के जाने के बाद उसने मामले से ठेकेदार व पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद लूट का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

वर्जन
शराब ठेके के सेल्समैन ने लूट का आरोप लगाया है। मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों का पता लगाया जा रहा है।
-नीरज कुमार, थाना प्रभारी बरोदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed