{"_id":"67069242b8f1d102da08aa68","slug":"roadways-will-provide-darshan-of-mata-vaishno-devi-during-navratri-additional-bus-run-sonipat-news-c-197-1-snp1002-125855-2024-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन कराएगी रोडवेज, चलाई अतिरिक्त बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन कराएगी रोडवेज, चलाई अतिरिक्त बस
Wed, 09 Oct 2024 07:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 09 Oct 2024 07:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शनाें को जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए रोडवेज ने सोनीपत से कटड़ा रूट पर अतिरिक्त बस चलाई है। इससे कटड़ा जाने वाले यात्रियों को राहत मिली है। ट्रेनों में सीट कंफर्म नहीं होने पर यात्री अब बस से माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जा सकेंगे।
शारदीय नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शन करने वालों की भारी भीड़ रहती है। जिले से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन करने जाते हैं। ऐसे में सोनीपत होकर कटड़ा जाने वाली ट्रेनों में सीटों की वेटिंग लंबी चल रही है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी उठानी पड़ रही है। इसे देखते हुए रोडवेज ने सोनीपत से कटरा तक अतिरिक्त बस चलाई है। सोनीपत बस अड्डे से कटड़ा के लिए दिन में तीन बसें चलेंगी। इससे जहां यात्रियों को सुविधा मिलेगी, वहीं इस रूट पर यात्रियों की संख्या बढ़ने से रोडवेज के राजस्व को भी फायदा मिलेगा।
30 बसें लौटी वापस, मिलेगी राहत
विधानसभा चुनाव में चार दिन से प्रशासनिक ड्यूटी पर गई रोडवेज की अधिकतर बसें बुधवार को वापस डिपो में पहुंच गई हैं। इससे विभिन्न रूटों पर गहराई बसों की कमी को अब दूर किया जा सकेगा। सोनीपत बस अड्डे से 34 बसों को प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजा गया था। इनमें से बुधवार को 30 बसें वापस आ गई है, जबकि चार बसें अब भी प्रशासनिक ड्यूटी पर तैनात है। इन बसों के भी वीरवार तक डिपो में पहुंचने की उम्मीद है। बसों के वापस आने से लोकल रूटों पर बनी बसों की कमी को दूर किया जा सकेगा।
विज्ञापन
-- -- -
नवरात्र में माता वैष्णो देवी के दर्शनों को जाने वाले यात्रियों की भीड़ को देखते हुए सोनीपत से कटड़ा रूट पर एक अतिरिक्त बस चलाई गई है। इस रूट पर अब तीन बसें भेजी जा रही है। वहीं विधानसभा चुनाव में डिपो से प्रशासनिक ड्यूटी पर भेजी गई 34 बसों में से 30 वापस आ गई हैं, जबकि चार बसों के वीरवार तक डिपो में पहुंचने की उम्मीद है। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं।
-कर्मबीर, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत