फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways fleet will include 30 new buses in the new year, sonipat news

नए साल में 30 नई बसें रोडवेज बेड़े में होंगी शामिल

Wed, 21 Dec 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 21 Dec 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
नए साल के आगमन पर सोनीपत रोडवेज के बेड़े में 30 नई बसें शामिल होंगी। नई बसों के लिए टाटा ने जीएम के प्रपोजल पर मुहर लगा दी है। अधिकारियों के अनुसार ये बसें अगले महीने बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इससे यात्रियों को खटारा बसों में यात्रा करने से छुटकारा मिल जाएगा। इतना ही नहीं रोडवेज की बसों में भी वृद्धि हो जाएगी, जिससे यात्रियों को अपने गंतव्य पर जाने के लिए बस स्टैंड से समय पर बस मिलेगी।
जनवरी 2016 में सोनीपत 251 बसों का बेड़ा था। जून माह में विभाग ने 30 बसों को कंडम घोषित कर दिया था। इसके बाद रोडवेज के बेडे़ में 221 बसें ही रह गई थीं। बसें कम होने के कारण कई रूटों पर समय पर बस नहीं पहुंच पा रही थी, जिसके कारण यात्रियों को अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन बसों की कमी पूरी करने के लिए जीएम रोडवेज ने 30 नई बसों का प्रपोजल बनाकर विभाग के पास भेज दिया था। विभाग के इस प्रपोजल पर अब टाटा ने मुहर लगा दी है, जिससे अब नए साल पर रोडवेज के बेड़े में 30 नई बसें शामिल हो जाएंगी।
विज्ञापन

इस साल मिलीं 10 बसें
सोनीपत रोडवेज बेड़े में इस साल केवल 10 नई बसें मिलीं। अब रोडवेज का 231 बसों का बेड़ा है। यहां से बसें प्रदेश के हर कोने में जाती हैं। इतना ही नहीं सोनीपत रोडवेज की बसें दूसरे राज्यों में भी आवागमन करती हैं। अब 30 नई बसें अगले महीने में रोडवेज के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। इससे रोडवेज की सेवा में ओर बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

13 कंडम बस हो जाएंगी बेडे़ से बाहर
रोडवेज विभाग हर आठ साल बाद बसों को कंडम घोषित कर देता है। कंडम बसों की विभाग द्वारा नीलामी की जाती है। हर साल रोडवेज में करीब दो से तीन दर्जन बसों का कंडम घोषित किया जाता है। विभाग ने जून माह में 30 बसों को कंडम घोषित कर दिया था। उनकी जगह अब नई बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। अब रोडवेज विभाग 31 दिसंबर को 13 और पुरानी बसों को कंडम घोषित कर देगा।
सभी बसें होंगी आर्डिनरी
रोडवेज के बेड़े में शामिल होने वाली 30 नई बसें आर्डिनरी होंगी। ये बसें हरियाणा रोडवेज द्वारा अक्सर लंबे रूटों पर चलाई जाती हैं। इसे हरियाणा शक्ति का नाम दिया गया है। सोनीपत रोडवेज में 318 चालक व 381 परिचालक हैं, जो दिन-रात बसों के माध्यम से यात्रियों को सुनिश्चित यात्रा कराते हैं। 

जनवरी से शुरू हो जाएंगी नई बसें
जून में 30 पुरानी बसों को कंडम करने के बाद नई 30 बसों का प्रपोजल बनाकर भेजा गया था। इसे टाटा ने स्वीकार कर लिया है। जनवरी माह में सभी 30 नई आर्डिनरी बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल हो जाएंगी। विभाग की नई बसों की नीति हर साल लागू रहती है। अब 13 और बसों को कंडम घोषित किया जाएगा। नई बसें आने से यात्रियों को काफी सुविधाएं मिलेगी। 
जोगेंद्र सिंह, जीएम रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed