फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways employees staged a sit-in at the bus stand

सोनीपत: रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डे में दिया धरना

Wed, 15 Feb 2023 12:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 Feb 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees staged a sit-in at the bus stand
फोटो 38- सोनीपत बस अड्डे पर धरनारत रोडवेज कर्मचारियों को संबोधित करते कर्मचारी नेता। संवाद
सोनीपत। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के आह्वान पर लंबित मांगों को लेकर रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर में धरना दिया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। धरने की अध्यक्षता हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा के राज्य प्रधान कृष्ण कादियान ने की।
विज्ञापन

कृष्ण कादियान ने बताया कि परिचालकों व लिपिकों का वेतनमान 35400 करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, चालक परिचालक निरीक्षक व कार्यशाला के अर्जित अवकाश लागू करने, 5000 रुपये जोखिम भत्ता देने, 1 माह के वेतन के समान सभी कर्मचारियों को 6 वर्षों का बोनस का भुगतान करने, साल 1992 से 2003 के बीच लगे कर्मचारियों के नियुक्ति तिथि से पक्का करने, वर्ष 2016 में लगे चालकों को पक्का करने, सभी कर्मचारियों को सरकार के कैलेंडर अनुसार सभी सार्वजनिक अवकाश देने, सेवानिवृत्त कर्मचारियों को निशुल्क यात्रा जारी रखने सहित अन्य मांगों को लेकर यह धरना दिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि धरने के बावजूद सरकार ने मांगे नहीं मानी तो सांझा मोर्चा के आह्वान पर 12 मार्च को प्रदेश के रोडवेज कर्मचारी फरीदाबाद में परिवहन मंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस मौके पर सांझा मोर्चा के सभी यूनियनों के प्रधान रामकरण मलिक, रामपत गोरड़, जगदीश गहलावत, नवीन राणा, संदीप मलिक, संजीव कुमार व अन्य कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के खिलाफ लगाए नारे
गोहाना। विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को रोडवेज कर्मचारियों ने बस अड्डा परिसर में धरना दिया। जिसका नेतृत्व हरियाणा रोडवेज कर्मचारी सांझा मोर्चा के सदस्य संजीव स्वामी ने किया। उन्होंने कहा कि कर्मचारी मांगों को लेकर लंबे समय से संघर्षरत हैं। सरकार कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। जिससे कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो 12 मार्च को परिवहन मंत्री आवास का घेराव करेंगे। इस दौरान दिलबाग मलिक, अशोक पांचाल, संदीप, आशीष, अनिल, अशोक, आनंद, रामपाल, वीरेंद्र, सोनू सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed