{"_id":"65454a4ddf775f35470298b8","slug":"roadways-depot-will-soon-get-16-new-buses-sonipat-news-c-197-1-snp1001-8870-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज डिपो को जल्द मिलेंगी और 16 नई बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज डिपो को जल्द मिलेंगी और 16 नई बसें
Sat, 04 Nov 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 04 Nov 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
फोटो 01- सोनीपत के बस अड्डे पर खड़ी बसें। संवाद
सोनीपत। यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा देने के उद्देश्य से विभाग डिपो में नई बसें शामिल कर रहा है। इस कड़ी में सोनीपत डिपो में जल्द ही 16 नई बसें पहुंचेंगी। इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। डिपो से बसों का निरीक्षण करने के लिए एक टीम गुरुग्राम के पास धारूहेड़ा गई थी, जो निरीक्षण के बाद लौट आई है। उनका कहना है कि बसें जल्द तैयार हो जाएंगी। उम्मीद है कि 10 दिन के अंदर नई बसें डिपो में पहुंच जाएंगी।
रोडवेज बसों में सफर करने वाले यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं देने के उद्देश्य से कंडम हो चुकी बसों को हटाकर नई बसें शामिल की जा रही है। सोनीपत बस डिपो में अप्रैल माह से नई बसें शामिल करने का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है। बस डिपो में इस समय तक 40 से अधिक नई बसें शामिल की जा चुकी है। अब 16 और नई बसों को डिपो में शामिल करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
200 पार पहुंच जाएगी बेड़े में बसों की संख्या
सोनीपत बस डिपो के बेडे में वर्तमान समय में 191 बसें हैं। इसमें सोनीपत बस डिपो में करीब 140 बसें हैं। इनमें 6 बसें एसी व 3 बसें सीएनजी की शामिल है। वहीं अन्य बसें गोहाना सब डिपो में हैं। 16 नई बसें आने से बेड़े में बसों की संख्या बढ़कर 207 तक पहुंच जाएगी। जिसके बाद लंबे रूटों के साथ लोकल रूटों पर भी बेहतर बस सेवाएं दी जा सकेंगी।
विज्ञापन
सोनीपत बस डिपो में 16 और नई बसें आएंगी। डिपो से गई टीम बसों का निरीक्षण कर वापस लौट आई है। करीब 10 दिनों के अंदर नई बसें डिपो में पहुंच जाएंगी। इससे यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधाएं दी जा सकेंगी।
गजेंद्र, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत