{"_id":"6495d8c9759df48ecf06f156","slug":"roadways-depot-got-23-operators-and-two-new-buses-sonipat-news-c-197-1-snp1001-1790-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रोडवेज डिपो को 23 परिचालक और दो नई बसें मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रोडवेज डिपो को 23 परिचालक और दो नई बसें मिलीं
Fri, 23 Jun 2023 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 23 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत रोडवेज डिपो में पहुंची नई बस। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। रोडवेज डिपो में अब परिचालकों की कमी से किसी बस के पहिये नहीं थमेंगे। कौशल रोजगार योजना के तहत सोनीपत रोडवेज डिपो में 23 परिचालक शामिल किए गए हैं। जिससे परिचालकों का टोटा झेल रहे रोडवेज विभाग को राहत मिली है। नए शामिल हुए सभी परिचालकों को पहले एक सप्ताह तक प्रशिक्षण दिया जाएगा, उसके बाद ही उन्हें विभिन्न रूट सौंपे जाएंगे।
सोनीपत रोडवेज डिपो में लंबे समय से बसों की कमी बनी हुई थी। मार्च में 40 नई बसों के आने के बाद कमी दूर हो गई, लेकिन परिचालक कम पड़ गए। हालात यह हो गए थे कि कई बार परिचालक नहीं मिलने से बस डिपो में ही खड़ी रहती थी, जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। रोडवेज अधिकारी भी परिचालकों की डिमांड मुख्यालय भेज चुके थे। अधिकारियों के अनुसार डिपो में करीब 50 परिचालकों की कमी बनी हुई थी। जिस कारण बस सेवाएं प्रभावित हो रही थीं। ऐसे में अब 23 परिचालकों को डिपो में भेजा गया है।
डिपो में दो और नई बसें पहुंची
सोनीपत रोडवेज डिपो में शुक्रवार को दो और नई बसें पहुंची हैं। जिससे बसों की संख्या बढ़कर अब 122 हो गई है। मार्च-अप्रैल माह में नई बसें शामिल होने का सिलसिला शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है। दो नई बसें शामिल होने के बाद नई बसों की संख्या बढ़कर 49 हो गई है। अधिकारियों का कहना है कि जुलाई में आठ और नई बसें डिपो में शामिल होंगी। जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
बस अड्डा परिसर में घुसा दूषित पानी
सोनीपत बस अड्डा परिसर में ड्रेन नंबर-6 का दूषित पानी घुसने से यात्रियों व कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों ने प्रशासन से मांग की कि समस्या का स्थायी समाधान करवाया जाए।
डिपो में नए परिचालकों के आने से यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवा दी जा सकेगी। -गजेंद्र सिंह, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत।