फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways buses will not run on local and Narnaul routes today

Sonipat News: आज लोकल और नारनौल रूट पर नहीं चलेंगी रोडवेज बसें

Mon, 14 Apr 2025 12:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 14 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses will not run on local and Narnaul routes today
फोटो 24 : सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद - फोटो : संवाद
सोनीपत। यमुनानगर में सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में जिले के लोगों को ले जाने के लिए सोनीपत डिपो और गोहाना सब डिपो की 110 बसों को लगाया गया है। इसके चलते नारनौल व लोकल रूट पूरी तरह से बंद रहेंगे। जयपुर रूट से तीन बसों को हटाया गया है, तो चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर बसों की संख्या कम की जाएगी। इसके चलते यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन


सरकार के आदेश पर रविवार को 10 रोडवेज बसें को प्रशासनिक ड्यूटी के लिए यमुनानगर भेज दिया गया है। सोमवार को 100 रोडवेज बसें और 40 निजी बसें शहर व गांवों से लोगों को लेकर यमुनानगर में पीएम की रैली में जाएंगी। वापसी में यही बसें लोगों को उनके स्थान पर लाकर छोड़ेगी। सोनीपत डिपो व गोहाना सब डिपो में सोमवार को 88 बसों को रूटों पर दौड़ाया जाएगा। रूटों पर बसों की संख्या घटने से यात्रियों की परेशानी बढ़ना तय है।
विज्ञापन

वातानुकूलित व मिनी बसों को प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में नहीं भेजा जाएगा। विभाग के पास 10 वातानुकूलित व 9 मिनी बसें है। साथ ही कुछ बसों को वर्कशॉप में मरम्मत के लिए खड़ा कर रखा है। सोमवार को बहुत कम संख्या में बसें रूटों पर चलेगीं। इससे यात्रियों को अपने गंतव्य की ओर आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा। सरकार की ओर से सोमवार को यात्रियों की सुविधा के लिए किसी अन्य वाहनों का प्रबंध नहीं किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, मंगलवार से बस सेवाएं सामान्य कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यमुनानगर में सोमवार को प्रधानमंत्री की रैली होनी है। रविवार को 10 बसें प्रशासनिक ड्यूटी पर यमुनानगर भेजी गई थीं। सोमवार को 100 बसें शहर व गांवों से लोगों को लेकर यमुनानगर जाएंगी। ऐसे में नारनौल, हिसार व लोकल रूट बंद रहेंगे। वहीं चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर कम बसों को चलाया जाएगा। जयपुर रूट से तीन बसों को हटा जाएगा। सोमवार देर रात तक बस वापस आ जाएंगी और मंगलवार से सेवाएं सामान्य होंगी। -संजय कुमार, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज

फोटो 24 : सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद

फोटो 24 : सोनीपत बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बसें। संवाद- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed