फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways buses stuck due to farmers' highway jamming, passengers remain upset

किसानों के हाईवे जाम करने से फंसीं रोडवेज बसें, यात्री रहे परेशान

Sun, 29 Aug 2021 01:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses stuck due to farmers' highway jamming, passengers remain upset
हाईवे पर जाम में फंसी रोडवेज बस व अन्य वाहनों की लगी कतार। - फोटो : Sonipat
करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के बाद लगाए गए जाम में चंडीगढ़ से लौट रहीं रोडवेज की करीब 20 से 25 बसें फंसी हैं। रोडवेज अधिकारियों ने रोडवेज चालकों को सभी बसों को लिंक मार्गों से निकालने के निर्देश दिए। इस दौरान यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि शनिवार सुबह चंडीगढ़ के लिए रोडवेज की करीब 20 से 25 बसें गई थीं। दोपहर के समय किसानों द्वारा बसताड़ा टोल पर लगाए गए जाम के चलते चंडीगढ़ से वापस आ रहीं सभी बसें अलग-अलग स्थानों पर फंस गईं। स्थिति को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने बस चालकों को निर्देश दिए कि बसों को नुकसान न पहुंचने दें और लिंक मार्गों का प्रयोग करते हुए बसें लेकर अड्डे पर पहुंचें।
विज्ञापन

शनिवार को रोडवेज द्वारा करीब 75 बसें सड़कों पर उतारी गई थीं। इनमें किलोमीटर स्कीम के तहत चलाई जा रहीं बसें भी शामिल रहीं। सोनीपत से चंडीगढ़, शिमला, सुजानपुर, यमुनानगर रूटों की बसें जाम में फंसी रहीं। रोहतक-पानीपत हाईवे पर गोहाना में लगाए गए जाम में भी रोहतक डिपो की कालका व कुरुक्षेत्र जाने वाली दो बसें फंसी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
किसानों द्वारा बसताड़ा टोल के पास लगे जाम में चंडीगढ़ से लौट रहीं करीब 20 से 25 बसें फंसी हुई हैं। चालकों को निर्देश दे दिए गए हैं कि वे गांव के रास्ते बसों को जाम से निकालें और बसों व स्वयं की सुरक्षा का ध्यान रखें।
- श्रीभगवान, डीआई, रोडवेज डिपो, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed