फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways bus service from Auchandi Border to Chandigarh launched.

Sonipat News: औचंदी बॉर्डर से चंडीगढ़ के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू

Fri, 04 Sep 2026 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus service from Auchandi Border to Chandigarh launched.
सोनीपत। दिल्ली से सटे औचंदी बॉर्डर और आसपास के गांवों के लोगों को अब चंडीगढ़ के लिए सीधी बस सुविधा मिलेगी। हरियाणा रोडवेज ने औचंदी बॉर्डर से चंडीगढ़ के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। बस सुबह 6:30 बजे औचंदी बॉर्डर से चलेगी और करीब 7:20 बजे सोनीपत बस अड्डे पहुंचेगी। जहां से चंडीगढ़ के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन

वापसी में चंडीगढ़ से चलने वाली बस शाम चार बजे सोनीपत बस अड्डे पहुंचेगी और करीब पांच बजे खरखौदा पहुंचेगी। इससे औचंदी बॉर्डर के साथ सोनीपत और खरखौदा क्षेत्र के यात्रियों को भी चंडीगढ़ से लौटने के लिए सीधी बस सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी संदीप, अंकित और सुनील कुमार ने बताया कि औचंदी बॉर्डर और आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग कामकाज के सिलसिले में सोनीपत, खरखौदा और चंडीगढ़ आते-जाते हैं। सीधी बस नहीं होने से उन्हें बीच रास्ते में बस बदलनी पड़ती थी। नई सेवा शुरू होने से यात्रियों को सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की मांग को देखते हुए इस रूट पर बस सेवा शुरू की गई है। इससे दिल्ली सीमा से लगते ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को चंडीगढ़ तक आवागमन का सीधा विकल्प मिलेगा।

---------
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए औचंदी बॉर्डर, खरखौदा-चंडीगढ़ रोडवेज बस सेवा की शुरुआत की गई है। अब यात्रियों को वहां से वाहनों को बदलकर सोनीपत आने की जरूरत नहीं हाेगी।
ओमप्रकाश नसीयर, डीआई, सोनीपत डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed