फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roadways bus fare on Sonipat-Gohana route increased by Rs 5

Sonipat News: सोनीपत-गोहाना रूट पर रोडवेज बस का किराया 5 रुपये बढ़ाया

Sat, 25 Oct 2025 02:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Oct 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus fare on Sonipat-Gohana route increased by Rs 5
फोटो 01: सोनीपत बस अड्डे पर गोहाना जाने वाली रोडवेज बस में सवार होते यात्री। संवाद
सोनीपत। ग्रीनफील्ड राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच)-352 ए पर मोहाना गांव के पास टोल प्लाजा चालू होने के बाद रोडवेज बस का किराया 5 रुपये बढ़ा दिया गया है। अब सोनीपत से गोहाना जाने वाले यात्रियों को 40 की जगह 45 रुपये का टिकट मिलेगा। गोहाना से बड़वासनी व सोनीपत से खेड़ी दमकन का किराया 10-10 रुपये बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से 18 अक्तूबर से धनतेरस पर गांव मोहाना के पास टोल पर टैक्स लेना शुरू कर दिया गया था। अब रूट से जाने वाली बसों के लिए हरियाणा रोडवेज ने किराया बढ़ा दिया है। रोडवेज प्रशासन ने इलेक्ट्रॉनिक टिकट मशीनों (ईटीएम) में अपडेट कर यात्रियों से नया किराया वसूलना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

अब सोनीपत से गोहाना जाने के लिए बस में प्रति यात्री पांच रुपये अतिरिक्त देने होंगे। मोहाना टोल प्लाजा चालू होने के बाद रोडवेज प्रशासन की ओर से नई किराया सूची जारी की है। बस किराये में बढ़ोतरी होने के बाद यात्रियों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। रोडवेज ने टोल की राशि वसूलने के लिए किराया बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय रूट पर राहत

गोहाना से सोनीपत आते समय बिधल-पिनाना और तिहाड़ मोड़ का बस किराया पहले की तरह ही है। परिचालकों के अनुसार गोहाना से बिधल-पिनाना और तिहाड मोड़ उतरने वाले यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। हालांकि टोल पार करने वाले स्टॉपेज पर किराया पांच रुपये और गोहाना से बड़वासनी व सोनीपत से खेड़ी दमकन का किराया 10-10 रुपये बढ़ा दिया गया है।


बस अड्डा किराया पहले - किराया अब

सोनीपत से बड़वासनी 5 - 10
रतनगढ़ 10 - 15
बादशापुर माच्छरी 15 - 20
मोहाना 20 - 25
तिहाड़ मोड़ 20 - 25
बिधल-पिनाना 25 - 30
जौली-लाठ 25 - 35
खेड़ी दमकन 30 - 40
बड़ौता 35 -40
गोहाना 40 -45


वापसी में
बस अड्डा किराया पहले - किराया अब
गोहाना से बड़ौता 5 - 10
खेड़ी दमकन 5 - 10
लाठ जौली 10 - 15
बिधल-पिनाना 15 - 15
तिहाड़ मोड़ 20 - 20
मोहाना 20 - 25
बादशाहपुर माच्छरी 25 - 30
रतनगढ़ 25 - 35
बड़वासनी 30 - 40
सोनीपत 40 - 45
वर्जन

एनएच-352 ए पर गांव मोहाना के पास टोल प्लाजा शुरू होने से टोल की राशि लेने के लिए रोडवेज किराये में बढ़ोतरी की गई है। सोनीपत से गोहाना जाने के लिए पांच रुपये प्रति टिकट बढ़ोतरी की है। गोहाना से बड़वासनी व सोनीपत से खेड़ी दमकन का किराया 10-10 रुपये बढ़ाया गया है।-सुरेंद्र दुग्गल, स्टेशन सुपरवाइजर, सोनीपत डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed