फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   roadways bus entered into truck, 4 passengers injured

जीटी रोड पर ट्रक में घुसी रोडवेज बस, चार यात्री हुए घायल

Mon, 03 Feb 2020 07:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
roadways bus entered into truck, 4 passengers injured
बस व ट्रक की भिंडत के बाद जीटी रोड पर खड़ी रोडवेज की क्षतिग्रस्त बस - फोटो : Sonipat
राई (सोनीपत)। जीटी रोड पर ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से कुरुक्षेत्र रोडवेज की बस पीछे से ट्रक में टकरा गई। जिससे बस में सवार चार यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक को लेकर चालक फरार हो गया। रोडवेज बस के सड़क बीच में खड़ी रहने के कारण वहां जाम की स्थिति बन गई। जिसका पता चलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह बस को साइड में कराया, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र डिपो की बस सोमवार सुबह दिल्ली से चंडीगढ़ की ओर जा रही थी। जब वह सुबह 9.30 बजे राई विश्रामगृह के सामने पहुंची तो बस के आगे चल रहे एक ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इस तरह अचानक ब्रेक लगाए जाने से ट्रक के पीछे से बस टकरा गई। जिससे बस में सवार किशनचंद, कबीर, अनिल व मोहम्मद असलम चोटिल हो गए। बस के टकराने के कारण ट्रक को लेकर चालक वहां से भाग गया। जबकि बस क्षतिग्रस्त होने के बाद सड़क के बीच में खड़ी हो गई। जिस कारण जीटी रोड पर जाम की स्थिति बन गई। करीब डेढ़ घंटे तक जीटी रोड पर लगे जाम के बाद राई पुलिस मौके पर पहुंची और बस को सड़क किनारे कराया गया। उसके बाद ही यातायात सुचारू हो सका। इसके बाद बस चालक सोमबीर ने दूसरी बस से यात्रियों को आगे भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed