{"_id":"61cc979dd6171f13003183a1","slug":"roadways-bus-driver-hit-bike-rider-youth-died-sonipat-news-rtk634247094","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस चालक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस चालक ने मारी बाइक सवार को टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
सड़क किनारे पड़ी हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक। संवाद
- फोटो : Sonipat
गांव बरोदा में बुटाना मोड़ पर एक रोडवेज बस के चालक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक के ताऊ के बेटे ने बरोदा थाना पुलिस को शिकायत दी।
पुलिस को दी शिकायत में गांव बरोदा निवासी जोगिंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। वह मंगलवार शाम को करीब साढ़े छह बजे अपने खेत से पैदल घर की तरफ आ रहा था। जब वह बरोदा थाने के गेट के सामने पहुंचा तो जुलाना की तरफ से आ रही एक रोडवेज बस के चालक ने बुटाना मोड़ के पास बाइक सवार को टक्कर मारी दी। जब वह मौके पर पहुंचा तो वहां सड़क किनारे उसके चाचा का लड़का संदीप (35) पड़ा हुआ था। उसने पुलिस की मदद से संदीप को गोहाना के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने जोगिंद्र की शिकायत पर बस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। साथ ही पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया है।
मजदूरी करके परिवार का गुजारा चलाता था संदीप
संदीप गोहाना शहर में एक टेंट की दुकान पर मजदूरी करके परिवार का गुजारा करता था। उसके दो बेटे हैं। हादसे में हुई उसकी मौत के बाद परिवार में मातम का माहौल है।