{"_id":"69e619b02334ba275b083aed","slug":"roadways-bus-driver-and-conductor-named-in-assault-on-e-rickshaw-driver-sonipat-news-c-197-1-snp1001-152721-2026-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ई-रिक्शा चालक से मारपीट में रोडवेज बस चालक-परिचालक नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ई-रिक्शा चालक से मारपीट में रोडवेज बस चालक-परिचालक नामजद
Tue, 21 Apr 2026 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। गांधी चौक के पास ई-रिक्शा चालक ने रोडवेज बस चालक व परिचालक पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने जांच के बाद दोनों को नामजद कर लिया है।
गांव सलीमसर माजरा निवासी अजीत ने प्राथमिकी दर्ज कराई है कि वह 18 अप्रैल को अपनी ई-रिक्शा लेकर सेक्टर-14 से बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। जब वह गांधी चौक के पास पहुंचे तो पीछे से आ रही हरियाणा रोडवेज की बस के चालक ने लगातार प्रेशर हॉर्न बजाया।
सड़क पर गड्ढे होने के कारण उन्हें साइड देने में थोड़ा समय लग गया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर बस चालक ने बस को आगे निकालकर उनकी ई-रिक्शा के सामने रोक दिया। इसके बाद चालक व परिचालक ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और उन्हें रिक्शा से घसीटकर नीचे गिरा दिया व जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन
घटना की सूचना पहले पुलिस कंट्रोल रूम को मिली थी लेकिन तब पीड़ित का पता नहीं चल पाया। बाद में अजीत ने स्वयं थाने पहुंचकर लिखित शिकायत दी। पुलिस ने उनका मेडिकल करवाया जिसमें तीन चोटें लगने का पता लगा।