फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   roadways bus and container collides, traffic jam on highway

Sonipat News: रोडवेज बस व कंटेनर की भिडंत, इमरजेंसी ब्रेक लगाने से बिगड़ा संतुलन

Mon, 16 Jan 2023 04:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jan 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
roadways bus and container collides, traffic jam on highway
गन्नौर। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर गांव गढ़ी कलां के निकट रविवार शाम रोडवेज बस व कंटेनर की भिड़ंत हो गई। इसके बाद कंटेनर डिवाइडर से जा टकराया। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। वाहनों की भिड़ंत से दिल्ली-पानीपत लेन पर जाम लगा गया। सूचना के बाद गन्नौर थाना पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दोनों वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से हटवाने का काम शुरू किया। जिसके बाद स्थिति पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

दिल्ली से चंडीगढ़ जा रही सोनीपत डिपो की रोडवेज बस के सामने चल रहे एक अज्ञात वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसे बचाने के चक्कर में चालक नीरज को भी रोडवेस बस के इमरजेंसी ब्रेक लगाने पड़े। जिसके पीछे चल रहे एक कंटेनर का टायर फटने से अचानक संतुलन बिगड़ गया और वह रोडवेज बस को पीछे से टक्कर मारने के बाद डिवाइडर से टकरा गया। गनीमत यह रही कि हादसे में बस में बैठी सवारियों को चोट नहीं लगी। कंटेनर चालक उदय को हल्की चोटें लगी। हादसे की सूचना के तुरंत बाद गन्नौर थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की मदद से जीटी रोड से कंटेनर को हटवा दिया। इस बीच रोडवेज की सवारियों को दूसरी बसों में बैठा कर रवाना कर दिया गया। जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed