फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Roads were improved in the night before the arrival of the Chief Minister

Sonipat News: मुख्यमंत्री के आने से पहले रात में ही सुधार दीं सड़कें

Wed, 21 Jun 2023 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 21 Jun 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Roads were improved in the night before the arrival of the Chief Minister
फोटो 10- सोनीपत स्टेशन पहुंचने के बाद सांसद रमेश कौशिक के साथ बातचीत करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल
सोनीपत। मुख्यमंत्री मनोहर लाल हेलीकॉप्टर की बजाय चंडीगढ़ से जन शताब्दी एक्सप्रेस (12058) से सोनीपत पहुंचे। उनके आगमन को लेकर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आधी रात तक सड़कों पर गड्ढे छिपाने के लिए पैचवर्क करवाने के काम में जुटे रहे। लोग जब सुबह सड़कों पर निकले तो उनकी तस्वीर बदली मिली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार के नौ वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नई अनाज मंडी में आयोजित गौरव भारत रैली कार्यक्रम में भाग लेने के लिए ट्रेन से सोनीपत पहुंचे। वह सुबह 10:41 बजे जन शताब्दी एक्सप्रेस से करीब 9 मिनट की देरी से सोनीपत स्टेशन पर पहुंचे। स्टेशन पर पहुंचते ही सांसद रमेश कौशिक, पूर्व कैबिनेट मंत्री कविता जैन, अनिल ठक्कर, उपायुक्त ललित सिवाच, पुलिस कमिनश्नर बी सतीश बालन, अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी, डीसीपी अंशु सिंगला सहित प्रशासनिक व रेलवे अधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद 10:42 बजे मुख्यमंत्री रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी स्वचालित सीढि़यों के पास गेट से काफिले के साथ परशुराम चौक के उद्घाटन कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

47 मिनट आवागमन बाधित रहा, दुकानें बंद रहीं
रेलवे स्टेशन परिसर में सुबह 10 बजे वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच रेलवे रोड, गीता भवन, एटलस रोड व सुभाष चौक पर नाके लगाकर वाहनों के आवागमन को बंद कर दिया गया। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। यात्रियों को निजी वाहनों, ई-रिक्शा व ऑटो से एटलस रोड, कच्चे क्वार्टर मार्केट व गीता भवन रोड से पैदल चलकर रेलवे स्टेशन पर पहुंचना पड़ा। सुबह 11 बजे तक रेलवे रोड पर अधिकतर दुकानें बंद रहीं। कदम-कदम पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। जिस पर कुछ दुकानदारों ने विरोध भी जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सड़कों पर की लीपापोती, अधिकतर सड़कें बदहाल
लोक निर्माण विभाग व नगर निगम की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिन सड़कों पर रूट तैयार किया गया था उन पर पैचवर्क करवाया गया। इनमें रेलवे रोड, आईटीआई चौक, एटलस रोड, रोहतक रोड, अग्रसेन चौक, सेक्टर-14 की सड़कें शामिल हैं। शहर में मुरथल अड्डा रोड, गोहाना रोड, मामा भांजा चौक, बस अड्डा, दिल्ली रोड, विवेकानंद चौक, देवडू रोड, कामी रोड सहित कई क्षेत्रों में सड़कों की हालत बदहाल हैं। लोगों का आरोप है कि मंत्री के आने से पहले गड्ढों को भर लीपापोती कर दी जाती है, लेकिन जिन सड़कों पर ज्यादा गड्ढे बने हुए हैं, उन पर मरम्मत तक नहीं करवाई जा रही। अधिकारी सड़कों की समस्या का स्थायी समाधान करने से बच रहे हैं।
48 मिनट बाद हटे नाके, फिर मिली राहत

पुलिस की ओर से नाकाबंदी व वाहनों के आवागमन पर रोक लगाने से रेलवे स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे स्टेशन की तरफ ई-रिक्शा व ऑटो का आवागमन बंद होने से ट्रेनों से आने वाले यात्रियों ने गीता भवन चौक, बस स्टैंड, एटलस रोड, कच्चे क्वार्टर तक पैदल सफर किया। करीब 48 मिनट तक पुलिस ने नाके हटाए। नगर निगम कार्यालय में अपना काम करवाने के लिए जाने वाले लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ी। मुख्यमंत्री के जाने के बाद ही वाहनों के आवागमन शुरू किया।

सीएम के आगमन से जागे दोनों विभाग
रेलवे रोड पर काफी समय से जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। इसी रोड पर नगर निगम व लोक निर्माण विभाग हैं। सड़क निर्माण संबंधी विभाग होने के बावजूद लोगों की शिकायतों पर सुनवाई नहीं हो रही थी। सड़क निर्माण के लिए न तो नगर निगम सुध ले रहा था और न ही लोक निर्माण विभाग गड्ढों को भरवाने की जहमत उठा रहा था। लोगों ने सड़क निर्माण की आस भी छोड़ दी थी। मुख्यमंत्री के आगमन की सूचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने आधी रात को ही रेलवे रोड की स्थिति बदल दी। वहीं नगर निगम रेलवे रोड पर धूल को उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव करवाता नजर आया।

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन पहुंचने के बाद सांसद रमेश कौशिक के साथ बातचीत करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन पहुंचने के बाद सांसद रमेश कौशिक के साथ बातचीत करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन पहुंचने के बाद सांसद रमेश कौशिक के साथ बातचीत करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल

फोटो 10- सोनीपत स्टेशन पहुंचने के बाद सांसद रमेश कौशिक के साथ बातचीत करते मुख्यमंत्री मनोहर लाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed