{"_id":"66e0b7eddda876ba580ba2b6","slug":"roads-turned-into-ponds-due-to-30-mm-rain-sonipat-news-c-197-1-snp1002-124361-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: 30 एमएम बारिश से सड़कें बनीं तालाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: 30 एमएम बारिश से सड़कें बनीं तालाब
Wed, 11 Sep 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 11 Sep 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
फोटो 44- सोनीपत के गोहाना रोड पर भरे बारिश के पानी में लगे जाम में फंसे वाहनों की लगी कतार। संव
सोनीपत। जिले में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। मंगलवार को दिनभर जहां धूप खिली रही, वहीं शाम को आसमान घने काले बादलों से घिर गया और कुछ ही देर में झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक बदरा जमकर बरसे। सोनीपत शहर में हुई 30 एमएम बारिश से शहर की सड़कें तालाब बनी रहीं, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई मार्गों पर जलभराव से वाहन बंद होने से जाम जैसी स्थिति बनी रही।
सड़कों पर हुए जलभराव से वाहन चालकों व राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौसम विशेषज्ञों ने सप्ताह के अंत तक बारिश होने के आसार जताए हैं। जिले में मानसून गतिविधियां फिर सक्रिय हुई हैं। इससे मंगलवार शाम को अचानक मौसम बदला और बारिश शुरू हो गई। हालांकि यह बारिश सोनीपत शहर, खरखौदा व राई में ही हुई है। जबकि गन्नौर, गोहाना व खानपुर कलां में बादल तो छाए, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम में आए परिवर्तन से किसानों के चेहरे खिले रहे।
वहीं गर्मी व उमस का सामना कर रहे लोगाें को भी राहत मिली है। मंगलवार को जिले का अधिकतम 36 और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले जिले का अधिकतम तापमान 34.8 और न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन भर 11 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलती रही। बारिश के बाद शहर के शनि मंदिर अंडर पास, गीता भवन चौक, मुरथल रोड, बस अड्डा, मामा-भांजा चौक, सेक्टर-14-15 सहित अन्य मार्गों पर जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
कहां कितनी हुई बारिश
सोनीपत 30 एमएम
खरखौदा 06 एमएम
राई 09 एमएम
छह एमएम बारिश में ही बिगड़े हालात
खरखौदा। क्षेत्र में मंगलवार को छह एमएम बारिश से हालात बिगड़ गए। शहर में जिस प्रकार से जलभराव देखने को मिला, उसे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि घंटों से हो रही तेज वर्षा के बाद ऐसे हालात बने हैं। पानी निकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं होने के कारण हर मुख्य सड़क पानी में डूबी नजर आई। खासकर बस स्टैंड, मुख्य बाजार व सरकारी कार्यालयों के आसपास पानी भरा रहा। शहरवासियों ने प्रशासन से जल्द पानी निकासी की व्यवस्था करने की मांग की है।
वर्जन
-मानसून गतिविधियां एक बार फिर सक्रिय हुई हैं। इससे जिले के कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई है। सप्ताह के अंत तक बारिश के आसार बने हुए हैं।-डॉ. प्रेमदीप, मौसम वैज्ञानिक, कृषि विज्ञान केंद्र, जगदीशपुर