फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road will be built from Gohana Road Railway Overbridge to Geeta Bhawan Chowk, route diverted for 20 days

गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज से गीता भवन चौक तक बनेगी सड़क, 20 दिन के लिए रूट डायवर्ट

Sun, 20 Nov 2022 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Road will be built from Gohana Road Railway Overbridge to Geeta Bhawan Chowk, route diverted for 20 days
गीता भवन चौक के पास सड़क निर्माण कार्य शुरू कराते मेयर निखिल मदान। संवाद - फोटो : Sonipat
टूट चुके शहर के व्यस्ततम मार्ग की सुध आखिरकार नगर निगम ने ले ली है। गीता भवन चौक से गोहाना रोड रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) तक सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसको लेकर सड़क उखाड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। सड़क के निर्माण पर 24.50 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

रेलवे लाइन से दो हिस्सों में बंटे शहर को जोड़ने वाले गोहाना रोड आरओबी को अब 20 दिनों के लिए बंद किया जाएगा, जिससे वाहन चालकों के परेशानी खड़ी हो जाएगी। हालांकि आरओबी को बंद करने पर जाम से निपटने के लिए मेयर के साथ निगम व पुलिस अधिकारियों ने बैठक करके रूट प्लान तैयार किया है। साथ ही व्यवस्था बनाए रखने के लिए मंथन किया गया। फिलहाल गीता भवन चौक के ट्रैफिक को दयाल चौक व मामा भांजा चौक की ओर से डायवर्ट करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

रेलवे लाइन के चलते दो भागों में बंटे शहर को जोड़ने के लिए रोहतक रोड आरओबी, गोहाना रोड आरओबी, सारंग रोड अंडरपास व शनि मंदिर अंडरब्रिज का निर्माण किया गया है। गोहाना रोड आरओबी के पास सड़क टूटने के कारण गड्ढे बन गए हैं। अब निगम की ओर से गीता भवन चौक से गोहाना रोड आरओबी तक सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। शनिवार रात से गोहाना रोड आरओबी अगले 20 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। अब शहर के लोगों को रेलवे लाइन पार आने-जाने के लिए जाम से जूझना पड़ सकता है। गीता भवन चौक से रोहतक रोड व ककरोई रोड तक के यातायात प्रभावित होने का अंदेशा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेयर ने शुरू कराया निर्माण कार्य
मेयर निखिल मदान ने गीता भवन चौक पर पहुंचकर जर्जर हालत में सड़क उखाड़ने का काम शुरू कराया। उन्होंने सड़क निर्माण के दौरान आने वाली समस्याओं को लेकर स्थानीय व्यापारियों के साथ चर्चा की और अधिकारियों से सुझाव साझा किए। मेयर ने कहा कि प्रदूषण की वजह से राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) की ओर से निर्माण कार्यों पर रोक लगाई गई थी। साथ ही त्योहारी सीजन में वाहनों की आवाजाही ज्यादा होने से काम नहीं हो सकता था। एनजीटी की रोक हटने के बाद निर्माण शुरू कराया जा रहा है। अगले 20 से 25 दिन में सड़क का निर्माण कर दिया जाएगा। इस दौरान पालिका अभियंता सतीश कुमार, व्यापारी नेता पवन तनेजा, गोविंद तनेजा, योगेश, प्रवीन बत्रा, विकास, पुनीत जग्गा, राकेश, प्रेमजीत, जुगनू, कुलदीप वत्स, शुभम वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
ऐसे किया गया रूट डायवर्ट
सोनीपत सिटी ट्रैफिक इंचार्ज निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि निर्माण के कारण शहर के लोग वैकल्पिक मार्गों जैसे सारंग रोड रेलवे अंडरपास, शनि मंदिर अंडरब्रिज व रोहतक रोड आरओबी का इस्तेमाल करें। इसके अलावा गोहाना रोड आरओबी के कई विकल्प है।
गोहाना की ओर से एनएच-44 पर मुरथल की ओर जाने वाले वाहन चालक शहर में आने की बजाय गोहाना रोड बाईपास का इस्तेमाल कर सकते हैं।
शहर में गोहाना रोड, महलाना रोड क्षेत्र की कॉलोनियों के लोग सिविल अस्पताल और बस अड्डे की ओर जाने के लिए शनि मंदिर अंडरब्रिज का विकल्प तलाश सकते हैं। यहां जाम बढ़ता है तो गोहाना रोड चौक से इंडियन कॉलोनी साउथ प्वाइंट के पास आरओबी वाया जटवाड़ा, सब्जी मंडी होते हुए मुरथल रोड पर या जटवाड़ा से पुरखास अड्डा होते हुए गीता भवन चौक पहुंच सकते हैं।

काठमंडी, वेस्ट रामनगर, सूरी पंप वाली गली, ककरोई रोड, सेक्टर-23 वासी रोहतक रोड आरओबी से बस अड्डे की तरफ आ सकते हैं।
गीता भवन चौक गुरुद्वारा रोड पर जाम बढ़ता है तो शहर से कोर्ट की तरफ जाने के लिए मुरथल अड्डा, सब्जी मंडी, जटवाड़ा के रास्ते गोहाना रोड की तरफ निकला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed