फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Road widening work started from Ghasauli to Ramnagar

Sonipat News: घसौली से रामनगर तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य शुरू

Sat, 12 Oct 2024 05:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 12 Oct 2024 05:43 AM IST
विज्ञापन
Road widening work started from Ghasauli to Ramnagar
फोटो 29- सोनीपत के गन्नौर में गांव घसौली से रामनगर तक सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ करते विधायक
गन्नौर। गांव घसौली से रामनगर गांव तक करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क का नवनिर्माण होने के साथ उसे चौड़ा किया जाएगा। सड़क निर्माण पर करीब सवा तीन करोड़ रुपये की लागत आएगी। सड़क का निर्माण कार्य करीब 2 माह में पूरा हो जाएगा। इसके बाद वाहन चालकों को गड्ढा युक्त सड़क से निजात मिलने के साथ ही उनकी राह सुगम हो सकेगी।
विज्ञापन

विधायक देवेंद्र कादियान ने शुक्रवार को सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान विधायक देवेंद्र कादियान का घसौली सरपंच महेश त्यागी व ग्रामीणों ने फूलमाला से स्वागत किया। देवेंद्र कादियान ने बताया कि घसौली से रामनगर गांव तक करीब तीन किलोमीटर लंबी सड़क काफी खस्ता हाल में है। सड़क टूटी होने पर स्थानीय लोगों के साथ राहगीरों को काफी परेशानी आ रही थी। ग्रामीण काफी समय से सड़क निर्माण की मांग कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नए सिरे से सड़क बनाने के साथ दोनों तरफ से तीन-तीन फीट चौड़ा किया जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने पर सड़क की चौड़ाई 12 फीट से बढ़कर 18 फीट हो जाएगी। इस अवसर पर सोमपाल, राजीव त्यागी, अनिल, जोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed